Skip to main content

जल्द बदलने वाला है मोबाइल SIM से जुड़ा ये नियम, आसान हो जाएगा ग्राहकों का काम

जल्दी ही मोबाइल ग्राहकों (Mobile users) को नया सिम पाने या अपना सिम कार्ड (SIM card verification) बदलने के लिए टेलीकॉम कंपनियों (telecom companies) के आउटलेट नहीं जाना होगा. दूरसंचार विभाग ग्राहक के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को घर बैठे करने की मंजूरी दे सकता है. दूरसंचार विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्दी ही फाइनल गाइडलाइन जारी हो सकती है. अब घर बैठे ग्राहक का वेरिफिकेशन होगा और सिम कार्ड घर पर डिलीवर होगी.

ग्राहकों को सिम कार्ड ग्राहक वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पेपर देने होंगे. दस्तावेज मिलते ही सिम कार्ड डिलीवर हो जाएगा. ग्राहक को नंबर एक्टिवेट करना होगा वेरीफिकेशन के लिए अब ऐप से फोटो भी खिंच जाएगी और दूसरे मोबाइल नंबर पर OTP से वेरिफिकेशन हो जाएगा.
पिछले महीने हुआ नए नियम का ऐलान
सिम कार्ड वेरिफिकेशन में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग में बल्क बायर और कंपनियों के लिए ग्राहक वेरिफिकेशन नियम कड़े कर दिए हैं. नए नियमों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी को नया कनेक्शन देने से पहले कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जांच करनी होगी और हर 6 महीने में कंपनी का वेरीफिकेशन करना होगा. कंपनियों के नाम पर सिम कार्ड का फ्रॉड बढ़ने की वजह से ये फैसला लिया गया है.

Corporate Affairs मंत्रालय से कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जांच करनी होगी. आपको बता दें कि इससे पहले दूरसंचार ने टेलीकॉम ग्राहकों के  वेरिफिकेशन पेनल्टी के नियमों में ढील देने का फैसला किया था. हर छोटी गलती के लिए टेलीकॉम कंपनियां पर 1 लाख़ रुपये की पेनल्टी नहीं लगेगी. सरकार अब तक ग्राहक वेरिफिकेशन के नियमों का पालन नहीं करने पर टेलीकॉम कंपनियों पर 3,000 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगा चुकी है.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...