Skip to main content

Smart India Hackathon 2020: शिक्षा व्यवस्था के लिए टेक्नोलॉजी अहम, PM e-Vidya की हुई शुरुआत



पीएम नरेन्द्र मोदी ने कल यानि 1 अगस्त को वर्चुअल Smart India Hackathon को संबोधित किया। इस स्मार्ट इंडिया हेकाथॉन में नई शिक्षा नीति और स्मार्ट हो रही शिक्षा व्यवस्था पर कई बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कही। भारत में किस तरह ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल लर्निंग के जरिए एजुकेशन सिस्टम में एक नई क्रांति आई है। इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया।

केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन की वजह से ही इस कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन छात्रों को एक योद्धा की तरह खड़े होने का विश्वास पैदा कर रहा है, जिसकी वजह से वो जिस रास्ते पर चलना चाहते हैं चल सके। साथ ही उन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके PM e-Vidya ऑनलाइन क्लासेज का भी जिक्र किया और बताया कि डिजिटाइजेशन की वजह से PM e-Vidya ऑनलाइन क्लासेज की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने आगे बताया कि नए नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नेशनल एजुकेशन टेक्नोलॉजी फोरम की भी शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इस स्मार्ट इंडिया हेकाथॉन (SIH) से जो भी बातें निकल कर सामने आएगी उसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्मार्ट इंडिया हेकाथॉन में शामिल हुए सभी पार्टिशिपेंट्स का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि लोगों का आप पर विश्वास है और जो भी आइडियाज इस स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के जरिए निकल कर सामने आए हैं उसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

स्मार्ट इंडिया हेकाथॉन के ग्रांड फिनाले के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने मुख्य तौर पर नए एजुकेशन पॉलिसी के अलावा लर्निंग, रिसर्च (अनुसंधान) और इनोवेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान का युग है। नए शिक्षा नीति के बारे में बोलते हुए कहा कि इन नई पॉलिसी की वजह से छात्रों के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। खास तौर पर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की वजह से नई शिक्षा नीति को एक वृहत दृष्टि पटल मिलेगा।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...