Skip to main content

TikTok के CEO Kevin Mayer ने दिया इस्तीफा, कहा-‘बदलाव ने पद छोड़ने पर मजबूर किया है’


चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) काफी समय से चर्चा में है, और अब खबर मिली है कि टिकटॉक के CEO Kevin Mayer ने पद संभालने के तीन महीने बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. जानकारी के लिए बता दें कि केविन मेयर ने इसी साल मई में डिज़नी स्ट्रीमिंग के प्रमुख का पद त्यागने के बाद 1 जून को बाइटडांस (Bytedance) के स्वामित्व वाले ऐप टिकटॉक को जॉइन किया था. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मैनेजर वनीसा पपाज (Vanessa Pappas) को तत्काल प्रभाव से उनकी जगह कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है.

मेयर ने टिकटॉक और बाइटडांस के कर्मचारियों को अपने इस फैसले के बारे में बताया. केविन मेयर ने अपने इस्तीफा देते हुए लिखा कि कंपनी के स्ट्रकचर में हुए कई बदलावों ने उन्हें ये पद छोड़ने पर मजबूर किया है. आगे लिखा कि उन्होंने भारी मन से ये फैसला किया है.

टिकटॉक पर अमेरिकी बिज़नेस बेचने का दबाव है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि टिकटॉक को अमेरिका में कारोबार करना है तो उसे चीन से नाता तोड़ना होगा. साथ ही ये भी बताया कि अगर टिकटॉक को अमेरिका में काम करना है तो उसे अपना कारोबार किसी अमेरिका कंपनी को देना होगा. इसके लिए टिकटॉक को 90 दिनों की मोहलत दी गई है.



डिज़नी में केविन ने काफी अच्छा काम किया है, और डिज़नी प्लस का आइडिया केविन का ही है जिसकी वजह से अचानक से डिजनी के ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई है. डिज़नी प्लस को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और अप्रैल 2020 तक इसके यूज़र्स की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने जून में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत बैन लगा दिया है.  भारत के इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस ऐप को अमेरिका में बैन करने पर विचार कर रहा है.



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...