Skip to main content

Twitter ला रहा है अब तक का सबसे काम का फीचर लेकिन देने होंगे पैसे



माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने यूजर्स को नई सुविधाएं देने के लिए लगातार नए-नए फीचर ला रहा है। ट्वीट की सीमा ट्विटर ने 140 से बढ़ाकर 240 कर दिया है। इसके अलावा वीडियो में विज्ञापन की शुरुआत भी हो चुकी है, वहीं यदि आप लंबा ट्वीट करना चाहते हैं तो उसके लिए थ्रेड की सुविधा है।
अब खबर है कि ट्विटर एक ऐसे फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है जिसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ट्विटर ट्वीट एडिट करने की सुविधा लाने की तैयारी में है, हालांकि इसके साथ एक समस्या है कि यह शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर के लिए आपको पैसे देने होंगे। फिलहाल ट्विटर इस फीचर के लिए सर्वे कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर के इस फीचर का नाम अंडू सेंड (Undo Send) होगा। इसके लिए कंपनी अलग से एक बटन पेश करेगी। नए अपडेट के बाद यूजर्स को 240 से भी अधिक लंबे ट्वीट और एचडी वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा मिलेगी, लेकिन इसके लिए भी पैसे देने होंगे।  अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक एडिट बटन ट्वीट करने के बाद 30 सेकेंड तक ही काम करेगा। इस दौरान यूजर ट्वीट को डिलीट कर सकेगा या फिर एडिट कर सकेगा। पेड यूजर्स को फॉन्ट, हैशटैग, नए आइकॉन और बैकग्राउंड में थीम कलर जैसे विकल्प भी मिलेंगे।
 
पेड यूजर्स को आम यूजर्स के मुकाबले पांच गुना बड़े वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलेगी। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि ट्विटर जॉब लिस्टिंग की तैयारी कर रहा है, हालांकि यह सर्विस भी पेड होगी।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...