Skip to main content

बड़ी खबर- Video Call और Meeting App के इस्तेमाल पर लग सकता है ISD चार्ज


टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने कहा है कि वीडियो कॉलिंग के दौरान ग्राहकों को ISD चार्ज के हिसाब से पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. अगर आप भी वीडियो कॉल करते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में ग्राहकों को वीडियो कॉलिंग में सावधानी बरतने की जरूरत है. टेलीकॉम कंपनियों ने कहा है कि अगर कस्टमर जूम और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, ब्लू जीन्स, जियो मीट जैसी ऑनलाइन वीडियो कॉल या मीटिंग ऐप के लिए टोल-फ्री नंबर का उपयोग नहीं करते हैं तो उनका बिल अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग दर के हिसाब से आ सकता है.

टेलीकॉम कंपनियों को आ रहा बहुत ज्यादा बिल- ट्राई के आदेश के बाद ग्राहकों को एसएमएस द्वारा अलर्ट भेजा गया था. टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बता रही हैं कि इन ऐप्स में डायल-इन फीचर का उपयोग करने पर इंटरनेशनल नंबरो पर वीडियो कॉल के दौरान आईएसडी चार्ज लगेंगे. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया और टेलीकॉम कंपनियों ने बीते कुछ दिनों में लगातार बहुत ज्यादा बिल आने की शिकायत की है. इसके बाद ट्राई एसएमएस के जरिए अलर्ट भेज रहा है. अंतरराष्ट्रीय सब्सक्राइबर डायलिंग यानी आईएसडी शुल्क वे होते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कॉल करने पर लगाया जाता है.

ऐसे लगता है ISD चार्ज जानिए- अगर कोई अपने लैपटॉप / डेस्कटॉप से ​​लॉग इन करता है और बिल्ट इन ऑडियो का उपयोग करता है तो यह ठीक है लेकिन यही मोबाइल फोन से होता है तो यह शुल्क लग सकता है. वीडियो कॉल में आईएसडी चार्ज से बचने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है और साथ ही बिल्ट-इन वीडियो का ऑप्शन भी चुनना होगा. अगर कॉल स्मार्टफोन से किया जाता है और एक अंतरराष्ट्रीय नंबर या प्रीमियम नंबर डायल किया जाता है, जबकि स्मार्टफोन एक सेलुलर नेटवर्क से जुड़ा होता है, तो आईएसडी शुल्क ही लगेगा.



यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...