Skip to main content

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप यूज़र्स को मिला Advanced Search Mode


WhatsApp ने कथित रूप से Advanced Search Mode को एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया है। यह फीचर धीरे-धीरे करके बीटा यूज़र्स के लिए इनेबल किया जा रहा है, जिसका मतलब यह है कि यह लेटेस्ट बीटा पर दिखना चाहिए। बता दें, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार इस फीचर से संबंधित खबरे सामने आ चुकी है, हालांकि लेटेस्ट खबर के अनुसार यह फीचर बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा, बहु प्रतिक्षित Expiring Messages फीचर पर भी व्हाट्सऐप को इम्प्रूवमेंट्स करते हुए देखा गया है। लेटेस्ट स्क्रीनशॉट हमें संकेत देते हैं कि यह फीचर लॉन्च के बाद किस तरह से काम कर सकता है।

Advanced Search Mode की बात करें, WhatsApp फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि यह फीचर आखिरकार कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ज़ारी कर दिया गया है। कुछ यूज़र्स को Android के लिए WhatsApp v2.20.197.7 बीटा और Android के लिए WhatsApp v2.20.197.10 बीटा पर यह फीचर प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए सर्वर की ओर से इस सुविधा को इनेबल कर रहा है। एक्टिवेशन काफी पक्षपाती व धीमा है, जिसकी वजह हो सकती है कि व्हाट्सऐप पूरी तरह से यह सुनिश्चित करना चाहता हो कि इस अपडेट में किसी तरह का कोई बग व क्रैश न हो। Gadgets 360 लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न पर इस फीचर को स्पॉट करने में असक्षम रहा। आपको बता दें, इस एडवांस सर्च मोड की सहायता से यूज़र्स अपने फोटो, वीडियो, लिंक, GIF, ऑडियो और यहां तक ​​कि डॉक्युमेंट्स तक को आसानी से खोज सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...