Skip to main content

WhatsApp यूजर्स पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में देख सकेंगे ShareChat वीडियो

 

इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स के​ लिए नए फीचर्स व अपडेट जारी करता रहता है, ताकि यूजर्स को चैटिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस प्राप्त हो सके। वहीं अब कंपनी ने लेटेस्ट बीटा वर्जन को रोलआउट कर दिया है और इसमें यूजर्स को मल्टी वॉलपेपर फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स अब पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में ShareChat वीडियो भी देख सकेंगे। बता दें कि लेटेस्ट बीटा वर्जन को iOS और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया गया है। 

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए ShareChat वीडियो सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी है। यानि अब यूजर्स WhatsApp चैट में ShareChat वीडियो भी देख सकेंगे। खास बात है कि यह वीडियो देखने के लिए चैटिंग से बाहर आने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में इसे देख सकते हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी गई है कि लेटेस्ट बीटा अपडेट में iOS यूजर्स को मल्टी वॉलपेपर फीचर्स मिलेंगे। कंपनी iOS यूजर्स के लिए चैट में वॉलपेपर कस्टमाइजेशन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स अलग-अलग चैट में अपने पसंदीदा वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है​ कि WhatsApp के एंड्राइड और आईओएस यूजर्स को जल्द ही बीटा वर्जन में ShareChat वीडियो सपोर्ट इनेबल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी इस सर्विस को धीरे-धीरे अपने सभी यूजर्स तक पहुंचाएगी। नया फीचर आने के बाद यूजर्स  ShareChat वीडियो को WhatsApp में ही प्ले कर सकेंगे। इसके लिए केवल वीडियो में दिए गए प्ले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वीडियो पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में प्ले हो जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक WhatsApp की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट के बाद उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स को नए फीचर्स के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...