Skip to main content

Whatsapp ने रोका ये बेहतरीन फीचर, WABetaInfo ने ट्वीट कर दी जानकारी


इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप (WhatsApp) एक बेहतरीन फीचर पर काम रहा था, जिसे अब रोक दिया गया है. व्हाट्सऐप बीटा को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. व्हाट्सऐप 'वैकेशन मोड' नाम का एक अपडेट लेकर आने वाला था. यह सुविधा व्हाट्सऐप के iOS और Android ऐप के लिए 2018 से इस पर काम कर रहा था. ये यूजर को Archive की गई चैट को म्यूट करने में मदद करता है ताकि वो उसी तरह छुपे रहें. अगर यह फीचर बनकर बाहर आता है तो यह इग्नोर Archive चैट के रूप में उपलब्ध होगा. यह फीचर व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन सेक्शन में दिखाई देगा.

WABetaInfo ने ट्वीट किया कि इस फीचर पर पहले काम हो रहा था लेकिन अब इसे रोक दिया गया है. वैकेशन मोड अभी टेस्टिंग में है लेकिन बीटा यूजर्स भी इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.



दरअसल यह फीचर व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन सेक्शन में दिखाई देगा और यह सुविधा अनिवार्य रूप से आपको Archive चैट को पूरी तरह से अनदेखा करने के लिए बनाई जाएगी. आज के समय में अगर आप किसी चैट को Archive करते हैं, तो वह सबसे नीचे चली जाती है और छुप जाती है. वहीं जैसे ही उस Archive चैट से कोई मैसेज आता है वो वापस ऊपर आ जाती है और दिखने लगती है. जिन लोगों को Archive चैट्स को छुपा कर ही रखना है उनके लिए यह फीचर मददगार साबित हो सकता है.

व्हाट्सऐप (WhatsApp) आए दिन अपने यूजर के लिए नए-नए फीचर लेकर आता रहता है. आमतौर पर यूजर्स के लिए उन्हें रोल आउट करने से पहले महीनों लगता है. व्हाट्सऐप ने 'वेकेशन मोड' पर काम करना बंद कर दिया है लेकिन भविष्य में लाया जाएगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...