Skip to main content

Xiaomi Independence Day सेल शुरू, Redmi K20 Pro पर 4,000 रुपये की छूट


Xiaomi ने अपनी Independence Day Sale का ऐलान कर दिया है, जो आज 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इस सेल में आपको स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी  से लेकर कई एक्सेसरीज़ पर शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। यह सेल आज 6 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक Mi.com पर चलेगी। आपको बता दें, इसी दौरान शाओमी के कई प्रोडक्ट्स Amazon के Prime Days Sale और Flipkart के Big Saving's Day Sale का भी हिस्सा होंगे। इस सेल में Redmi K20 Pro जैसे स्मार्टफोन की कीमत में कटौती देखी जाएगी, तो वहीं Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 जैसे स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इस सेल में रेडमी के20 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये तक की कटौती की गई है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वेबसाइट पर 22,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो सेल में 6 अगस्त और 7 अगस्त को खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 9 Pro Max की सेल 6 अगस्त और 7 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगी, जबकि 8 अगस्त और 9 अगस्त को यह सेल दोपहर 2 बजे शुरू कर दी जाएगी।  Redmi Note 9 स्मार्टफोन की सेल 6 अगस्त और 7 अगस्त को 2 बजे शुरू होगी। यह 8 अगस्त और 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। वहीं, Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन की सेल 6 अगस्त और 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि Redmi Power Bank इस सेल के दौरान 699 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा और Redmi Earbuds S की कीमत 1,599 रुपये होगी। चीनी टेक कंपनी ने इस सेल को समर्पित एक पेज साझा किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि यह प्राइस कट एक्सल्यूसिव तौर पर गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड मी वीआईपी क्लब मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसका मतलब यह है कि रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 22,999 रुपये में केवल इन्हीं सदस्यों के लिए ही उपलब्ध है।


शाओमी इस सेल में मी वीआईपी क्लब मेंबर्स को 32 इंच वाला Mi TV 4A Pro LED TV महज 11,999 रुपये में दे रही है। Mi Smart Band 4A की कीमत 2,099 रुपये होगी, जिसका मतलब है कि इस सेल में आपको बैंड पर 200 रुपये की छूट प्राप्त होगी। Mi Notebook 14 Horizon Edition की बात करें, तो इस लैपटॉप पर आपको 2,000 रुपये की छूट मिलने वाली है। मी नोटबुक 14 हॉरिजोन एडिशन लैपटॉप वेबसाइट पर 52,999 की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके Intel Core i5 मॉडल की असल शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है।


इन सभी के अलावा मी इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ को भी इस सेल में पेश किया गया है। मी वीआईपी क्लब मेंबर्स को शाओमी Mi Screen Protect 299 रुपये की कीमत में ऑफर कर रही है। ठीक इसी तरह Mi TV के लिए Mi Extended Warranty को महज 399 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...