Skip to main content

सरकार ने बैन किया चीनी कंपनी Xiaomi का ब्राउज़र, इस ऐप को भी ब्लॉक करने का आदेश



सरकार ने भारत में सक्रिय चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Xiaomi द्वारा बनाए ब्राउज़र ‘Action Mi Browser Pro - Video Download, Free Fast & Secure’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि कंपनी सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के लिए कदम उठा रही है. कुछ मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई डिवाइसेस के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूज़र्स आसानी से कोई भी ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं.

सरकार ने एक और चीनी ऐप QQ इंटरनेशनल को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शियोमी ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले डिवाइस के फंक्शन को प्रभावित कर सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi ने देश में 10 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं, और ये अग्रणी मोबाइल ब्रैंड है.


शियोमी को संपर्क करने पर कंपनी ने कहा कि कंपनी मंत्रालय के अधिकारियों से इस मामले को सुलझाने के लिए बात करेगी. साथ ही ये भी बताया कि वह लोकल डेटा प्रोटेक्शन और अन्य नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करती हैं.
Xiaomi भारतीय कानून के तहत सभी डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन और पालन करना जारी रखता है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम विकास को समझने की दिशा में काम कर रहे हैं और आवश्यकता के मुताबिक उचित कदम उठाएंगे.


पहले बैन हो चुकी हैं ये ऐप्स
सरकार के 29 जून को 59 चीनी ऐप को बैन किया था, जिसमें टिकटॉक, शेयरइट, Kwai, यूसी ब्राउजर, Baidu map, शीन, क्लैश ऑफ किंग्स, डी यू बैटरी सेवर, हेलो, लाइक, यूकैम मेकअप, Mi Community जैसे ऐप्स मौजूद थे. इसके बाद 27 जुलाई को 47 अन्य चाइनीज़ ऐप की लिस्ट जारी हुई, जिन्हें बैन किया गया है. दरअसल ये 47 ऐप्स पहले बैन हो चुके 59 ऐप्स की क्लोनिंग कर रहे थे, जिसमें TikTok Lite, Camscanner Advance, Helo Lite, Shareit Lite, Bigo LIVE lite, VFY lite समेत Weibo और Baidu भी शामिल थे.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...