Skip to main content

Airtel Offer: अंकल चिप्स, कुरकुरे, लेज और डॉरिटोज को खरीदने पर मिलेगा 2GB तक का मुफ्त डाटा


क्या आप अपने स्मार्टफोन में ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं? क्या आपको अतिरिक्त डाटा की जरूरत है? अगर इन सवालों का जवाब हां है तो आपको बाजार से चिप्स खरीदने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि स्नैक्स का डाटा प्लान से क्या लेना देना है, तो बता दें कि Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। एयरटेल की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स के तहत कुरकुरे, लेज, डॉरिटोज और अंकल चिप्स को खरीदने पर ग्राहकों को 2GB तक का डाटा फ्री मिल रहा है। जी हां, सही पढ़ा आपने। दरअसल कंपनी की तरफ से यह ऑफर Airtel और PepsiCo India की साझेदारी के तहत दिया जा रहा है। 1 सितंबर से कुरकुरे, लेज, डॉरिटोज और अंकल चिप्स को खरीदने पर एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को 2जीबी तक का फ्री 4G डाटा मिलेगा।
 
क्या है ऑफर?

Airtel और PepsiCo India की साझेदारी के तहत मिल रहे इस ऑफर में लेज, कुरकुरे, डॉरिटोज और अंकल चिप्स के 10 रुपये या 20 रुपये वाले पैकेट को खरीदने पर ग्राहकों को 4G डाटा मिलेगा। इन स्नैक्स कंपनियों के 10 रुपये के पैकेट पर ग्राहकों को 1जीबी का डाटा मिलेगा। वहीं, 20 रुपये के पैक पर 2जीबी डाटा मिलेगा। यहां दो बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पहला कि इस ऑफर का फायदा एक मोबाइल नंबर पर केवल तीन बार उठाया जा सकता है। दूसरा कि यह ऑफर 31 जनवरी 2021 तक के लिए है।
कैसे उठाएं फायदा?
 
फ्री डाटा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैकेट्स पर दिए गए वाउचर कोड को एयरटेल थैंक्स एप के 'My Coupons' में भरना होगा।

Airtel और PepsiCo India की साझेदारी के तहत अब आपको कुरकुरे, अंकल चिप्स, लेज और डॉरिटोज के पैकेट पर एयरटेल की ब्रैंडिग दिखाई देगी। वहीं, अब टीवी पर दिखाए जाने वाले पेप्सीको के सपोर्टिंग विज्ञापनों में भी एयरटेल को दिखाया जाएगा। 


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...