Skip to main content

Alexa में आया नया अपडेट, अब कमांड देकर निकाल सकेंगे प्रिंट आउट


अमेजन एलेक्सा के लिए एक नया अपडेट लेकर आया है जिससे आप एलेक्सा को प्रिंटर के साथ जोड़ सकते हैं और उसे अपने अनुसार कुछ भी प्रिंट करने के लिए कमांड दे सकते हैं। इसके बाद आप आसानी से बस इंस्ट्रक्शन देकर प्रिंट निकाल सकते हैं। ये फीचर मॉर्डन प्रिंटर में काम करेगा जो वायरलेस हैं और एलेक्सा के जरिए प्रिंट निकलवाने के लिए ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐपका प्रिंटर भी उसी वाई-फाई कनेक्शन से जुड़ा हो जिससे आपका अमेजन डिवाइस एलेक्सा कनेक्टिड है।


शुरू करने के लिए आपको अपना प्रिंटर एलेक्सा से जोड़ना होगा ऐसा करने के लिए आप एलेक्सा को कमांड दे सकते हैं- 'एलेक्सा मेरा प्रिंटर ढ़ूढ़ें' या आप मैनुअली भी प्रिंटर को एलेक्सा के साथ ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले एलेक्सा के ऐप पर जाएं और वहां जाकर '+' पर क्लिक करें और फिर 'ऐड डिवाइस' को चुनें, इसके बाद प्रिंटर को डिवाइस टाइप के लिए चुनें। एक बार जब प्रिंटर जुड़ जाता है उसके बाद आप एलेक्सा को प्रिंट आउट देने के लिए कमांड कर सकते हैं।
एलेक्सा विशिष्ट प्रिंट आउट लेने के लिए कई तरह के कमांड को सपोर्ट करता है। इनमें क्रॉसवर्ड और गेम्स, बच्चों के लिए शैक्षिक वर्कशीट, कलरिंग पेज और टेस्ट पेज, ग्राफ पेपर, और प्रिंटेड लाइन पेपर जैसी चीजें शामिल हैं।
ये कुछ कमांड हैं- 


"एलेक्सा, मेरी शॉपिंग लिस्ट प्रिंट करें"

"एलेक्सा, मेरी टू-डू लिस्ट प्रिंट करें"

"एलेक्सा, पिछले रविवार के क्रॉसवर्ड जवाबों को प्रिंट करें"

"एलेक्सा, एक कलर पेज प्रिंट करें"

"एलेक्सा, चिकन रेसपी प्रिंट करें"

"एलेक्सा, एक टेस्ट पेज प्रिंट करें"

"एलेक्सा, ग्राफ पेपर प्रिंट करें"

"एलेक्सा, लाइन पेपर प्रिंट करें"



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...