Skip to main content

Android 11 हुआ रिलीज, OnePlus, Xiaomi, OPPO और realme के इन स्मार्टफोंस को मिलेगी सबसे पहले अपडेट


Google ने जून महीने में अपने लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 11 को पेश किया था। उस वक्त एंडरॉयड 11 का बीटा वर्ज़न रोलआउट हुआ था जिसमें एंडरॉयड 11 के नए व एडवांस फीचर्स को टेस्ट करने का मौका मिला था। वहीं आज गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंडरॉयड 11 लॉन्च कर दिया है। आमतौर पर एंडरॉयड 11 की अपडेट सबसे पहले गूगल पिक्सल स्मार्टफोंस को मिलती है परंतु इस बार Android 11 का स्टेबल वर्ज़न पिक्सल के साथ ही OnePlus, Xiaomi, OPPO और realme स्मार्टफोंस को भी दिया जा रहा है।

सीधे उन स्मार्टफोंस की बात करें जिन्हें सबसे पहले Android 11 का स्टेबल वर्ज़न मिलेगा तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Google Pixel 2, Google Pixel 3, Google Pixel 3A, Google Pixel 4 और Google Pixel 4A का है। इनके अलावा एंडरॉयड 11 की अपडेट सबसे पहले पाने वाले स्मार्टफोंस में वनप्लस के OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। वनप्लस ने भी आधिकारिक तौर पर ऑक्सिजन 11 की घोषणा कर दी है।


इसी तरह ओपो के OPPO Find X2 और OPPO Reno 3 को नया एंडरॉयड अन्यों से पहले मिलेगा। बता दें कि आने वाली 14 सितंबर को ओपो एंडरॉयड 11 आधारित नया कलरओएस लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। इनके अलावा शाओमी का Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro स्मार्टफोन तथा रियलमी का Realme X50 Pro स्मार्टफोन उन मोबाइल्स की लिस्ट में शामिल है जो अन्य स्मार्टफोंस से पहले एंडरॉयड 11 की लेटेस्ट अपडेट पा सकेंगे।

Android 11

गूगल ने नए एंडरॉयड 11 में दर्जनों ऐसे फीचर्स डाले हैं जो स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को बेहद ही एडवांस बनाते हैं। नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में मोबाइल यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एंडरॉयड 11 के फीचर्स को कंपनी ने तीन हिस्सों में बांट कर पेश किया है जिनमें People, Control और Privacy शामिल है।

उदाहरण के तौर पर conversations में यूजर अपनी मर्जी के अनुसार यह तय कर पाएंगे कि उन्हें मैसेंजिग ऐप में किस से बात करनी है और किसके मैसेज को बिना ओपन किए उसे नोटिफिकेशन्स में ही रखना है। कॉन्वर्सेशन फीचर का अलग से सेक्शन बनाया गया है, जिनमें रीसीव हुए मैसेज में से अपनी पसंद के लोगों को चुन कर उसने बातचीत कर पाएंगे। इसी तरह Bubbles फीचर के जरिये मैसेज को फ्लोटिंग बबल के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा।


Voice Access और Keyboard Suggestion जैसे फीचर्स के जरिये स्मार्टफोन यूजर्स को मल्टी टास्किंग में सहायता मिलेगी। एंडरॉयड 11 में ऑन-डिवाइस विजुअल कॉर्ट्रेक्स दिया गया है जो स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट और कॉन्टेक्स्ट को समझ कर कमांड्स ले सकेगा। वहीं Android 11 के साथ एक्सटर्नल Device Control फीचर्स को अलग से पेश किया है। अब स्मार्ट डिवाईसेज जैसे स्मार्टटीवी, ब्लूटूथ हेडफोन व स्पीकर्स तथा अन्य होम अप्लाइअन्स को आप असानी से कनेक्ट कर पाएंगे और रिमोटली उसे कंट्रोल भी कर सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...