Skip to main content

तीन लोगों ने रखी थी गूगल की नींव लेकिन तीसरे इंसान को नहीं मिला फाउंडर्स का तमगा

 


गूगल के नाम से आपलोग अच्छी तरह से परिचित होंगे। शिक्षक दिवस पर कई लोग गूगल गुरुदेव को याद करते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इतना तक कहते हैं कि आज के जमाने में गूगल से बड़ा कोई गुरु नहीं है, लेकिन यदि हम आपसे ये पूछें कि अपने गुरुदेव यानी गूगल के बारे में आप कितना जानते हैं तो शायद आप कमजोर पड़ जाएंगे। अधिकतर लोग यही जानते हैं कि गूगल को दो लोगों ने मिलकर शुरू किया था, लेकिन ऐसा नहीं है। गूगल की खोज करने में तीन लोगों का योगदान है, लेकिन उस तीसरे शख्स को फाउंडर्स की सूची में नाम नहीं मिला। आइए जानते हैं कौन है वो तीसरा शख्स?

जनवरी 1996 में गूगल एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ था। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन (Larry Page and Sergey Brin) ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। दुनिया इन्हें आज गूगल के फाउंडर के रूप में जानती है, लेकिन इनके साथ उस प्रोजेक्ट में तीसरा शख्स भी था। ये तीनों पीएचडी स्टूडेंट थे।


उस तीसरे शख्स का नाम है स्कॉट हसन (Scott Hassan)। स्कॉट इस रिसर्च प्रोजोक्ट के ओरिजिनल लीड प्रोग्रामर थे। गूगल सर्च इंजन (Google Search Engine), जो आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, इसके लिए ज्यादातर कोड स्कॉट ने ही लिखे हैं, फिर क्यों नहीं मिला नाम? आइए जानते हैं...


दरअसल, एक कंपनी के तौर पर गूगल की शुरुआत 1998 में की गई। रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा होते ही और एक कंपनी के तौर पर गूगल के शुरू होने से पहले स्कॉट ने इसे छोड़ दिया था। वह आगे रोबोटिक्स में अपना करियर बनाना चाहते थे। बाद में 2006 में स्कॉट ने विलो गैराज नाम की एक कंपनी शुरू की।

दरअसल, एक कंपनी के तौर पर गूगल की शुरुआत 1998 में की गई। रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा होते ही और एक कंपनी के तौर पर गूगल के शुरू होने से पहले स्कॉट ने इसे छोड़ दिया था। वह आगे रोबोटिक्स में अपना करियर बनाना चाहते थे। बाद में 2006 में स्कॉट ने विलो गैराज नाम की एक कंपनी शुरू की।







Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...