Skip to main content

लाखों स्मार्टफोन्स की बैटरी में आ रही है बड़ी दिक्कत, यूज़र्स परेशान


गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) के नए अपडेट से कुछ स्मार्टफोन्स में बड़ी दिक्कत आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक नया अपडेट आने के बाद इसमें बग पाया गया है जिसके चलते वनप्लस (OnePlus), ओप्पो (Oppo) और आसुस (Asus) जैसे पॉपुलर ब्रैंड के स्मार्टफोन्स की बैटरी जल्दी-जल्दी खर्च हो रही है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि इस बग से सैमसंग, (Samsung), वीवो (Vivo) और कई और मोबाइल कंपनी के फोन भी प्रभावित हुए हैं.

एंड्रॉयड हेडलाइन के मुताबिक फिलहाल इस दिक्कत की असल वजह नहीं पता चल पाई है. लेकिन ऐसा CPU के असामान्य इस्तेमाल के चलते होता है, जिससे फोन की बैटरी पर काफी खराब असर पड़ता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्ले स्टोर की डाउनलोड सर्विस कई मोबाइल चिपसेट को ओवरड्राइव कर दे रही है. इस परेशानी की शिकायत करने वाले कुछ स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि ये काफी अजीब हैं.

इस बग से प्रभावित कई डिवाइसेज के यूज़र्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि प्ले स्टोर के चलते उनकी बैटरी 70% तक डिस्चार्ज हो जा रही है. कहा गया है कि प्ले स्टोर के इस बग की वजह से लाखों यूज़र्स प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट कहती है कि इसमें वनप्लस के यूज़र्स सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं. खासतौर पर 2018 में आए वनप्लस 6 स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स को काफी परेशानी हो रही है.



फिलहाल गूगल ने प्ले स्टोर में आए इस बग को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है. जानकारी के लिए बता दें कि ये बग प्ले स्टोर के लेटेस्ट रिलीज यानी बिल्ड नंबर 22.0.18 में ही मौजूद है. गूगल ने इस वर्जन का 24 सितंबर को रोल आउट करना शुरू किया है.

इसके अलावा कुछ यूज़र्स का ये भी दावा है कि CPU में यही परेशानी लेटेस्ट गूगल न्यूज़ एंड्रॉयड ऐप के चलते आ रही है. जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने शुक्रवार को Google News के लिए अपडेट जारी कर दिया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...