Skip to main content

चीन को एक और झटका, अपनी चाइनीज टीवी फैक्ट्री बंद करेगी सैमसंग


South Korea company samsung ने बड़ा कदम उठाते हुए चीन में मौजूद अपनी टीवी फैक्ट्री को बंद करने का फैसला लिया है। नवंबर 2020 में चीन के तियानजिन शहर में मौजूद सैमसंग के टीवी की प्रोडक्शन यूनिट बंद हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फैक्ट्री में करीब 300 लोग काम करते हैं और चीन में मौजूद यह सैमसंग की एक ही टीवी फैक्ट्री है, हालांकि सैमसंग ने कामगारों की संख्या पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह जरूर कहा है कि कुछ लोगों को काम पर रखा जाएगा। 
इससे पहले सैमसंग ने चीन को सूजौ में एक घरेलू उपकरण और जियान में चिप उत्पादन फैक्ट्री को बंद किया है। पिछले महीने ही सैमसंग ने अपनी चाइनीज कंप्यूटर फैक्ट्री को भी बंद करने का ऐलान किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सैमसंग चीन से अपने कारोबार को धीरे-धीरे समेट रही है।
इसी साल जून में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा अपने डिस्प्ले प्रोडक्शन को चीन से वियतनाम ले जाने की खबर आई थी, हालांकि सैमसंग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।  बता दें कि सैमसंग वियतनाम का सबसे बड़ा निवेशक है। सैमसंग का वियतनाम में कुल 17 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये का निवेश है। ताइवान के अखबार Tuoi Tre ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सैमसंग वियतनाम को अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार और अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक कड़ी के रूप में देखता है।


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...