Skip to main content

खास फीचर्स के साथ आया ColorOS 11, बदल जाएंगे Oppo के स्मार्टफोन्स


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो (Oppo) द्वारा कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) कलर ओएस 11 पेश कर दिया गया है। कलर ओएस 11, एंडरॉयड 11 (android 11 Operating system) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। ओपो ने “मेक लाइफ फ्लो” कॉन्सेप्ट के साथ, ColorOS 11 को पेश किया है। ColorOS 11 यूआई मे ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, थीम और वॉलपेपर के साथ-साथ फॉन्ट, आइकन और रिंगटोन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए आगे जानते हैं इस नए कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के आने से ओपो के फोन्स में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।

इन फोन्स को मिलेगा अपडेट

COLORS OS 11 के अपडेट की शुरुआत Find X2 Series और Reno 3 सीरीज से होगी, हालांकि Find, Reno, F, K और A सीरीज के 28 से अधिक मॉडल को भी इसका अपडेट मिलेगा। लिस्ट के अनुसार Oppo Find X2, Find X2 Pro और Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition को 14 सितंबर से अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं, Reno 3 4G, Reno 3 Pro 4G और Oppo F17 Pro को 30 सितंबर से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। बाकि के फोन्स की लिस्ट जानने के लिए नीचे लगाई गई फोटो चेक करें।


ColorOS 11 के टॉप फीचर्स

थ्री-फिंगर ट्रांसलेशन: ColorOS 11 में Google Lens का भी सपोर्ट है जो अब थ्री-फिंगर ट्रांसलेशन से लैस है। इस फीचर की मदद से आप तीन-उंगली के इशारे के साथ लिए गए स्क्रीनशॉट में मौजूद टेक्स्ट को कॉपी करके ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

फ्लेक्स ड्रॉप फीचर: यह एक मल्टी-टास्किंग फीचर है जिसकी मदद से यूजर एक ही समय में वीडियो और टेक्स्ट देख सकते हैं। यह फीचर गेमर्स और वीडियो देखने वालों के लिए तोहफा है।


बैटरी सेव का ऑप्शन: बैटरी को अधिक चलने के लिए नया सुपर पावर सेविंग मोड का उपयोग किया गया है। नए अपडेट में यूजर्स को कम बैटरी की स्थिति में छह एप के चयन का विकल्प मिलता है।

सिक्योरिटी: Coloros 11 में एंडरॉयड 11 के सभी सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स शामिल हैं। नए अपडेट में यूजर्स को प्राइवेट सिस्टम बनाने का मौका मिलेग जिसमें एप और डाटा का सेकेंड वर्जन मूल सेफ रहता है और इसे अलग फिंगरप्रिंट स्कैन या पासवर्ड के माध्यम से ही ओपन किया जा सकता है। 


बैटरी कम होने पर मिलेगा नोटिफिकेशन: यह फीचर आपके फोन की बैटरी लो होने पर आपके दोस्तों और परिवार के लोगों को नोटिफिकेशन भेजता है। ऐसे में आपके करीबी लोगों को नोटिफिकेशन मिल जाता है कि आपके फोन की बैटरी लो हो गई है।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...