Skip to main content

Facebook Messenger ने बदले मैसेज फॉरवर्ड करने के नियम, अब एक बार में...

 


Facebook Messenger ने व्हाट्सऐप की तर्ज पर फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्डिंग प्रक्रिया पर लिमिट लगा दी है। अब आप एक समय में केवल 5 ही लोगों व ग्रुप पर एक मैसेज को फॉरवर्ड कर सकेंगे। साल 2018 में फेसबुक भारत में WhatsApp के लिए ऐसा ही फॉरवर्डिंग लिमिट लेकर आया था, जिसका विस्तार पिछले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट में भी किया गया था। हालांकि, अप्रैल में व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्ड करने के नियमों में बदलाव करते हुए ऐलान किया कि अब यूज़र्स एक समय में एक ही चैट पर फ्रिक्वेंटली फारवर्ड मैसेज को फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेंजर ऐप ने भी हाल ही में iOS डिवाइस के लिए नया प्राइवेसी फीचर लेकर आया है।

Messenger में फॉरवर्डिंग लिमिट के बाद से अब आप किसी भी मैसेज को एक समय में केवल पांच लोगों व ग्रुप को ही फॉरवर्ड कर पाएंगे। यदि आप पांच लोगों से ज्यादा लोगों को अपनी फॉरवर्ड लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करेंगे, तो ऐप आपको एक नोटिफिकेशन दिखाएगा, जिस पर लिखा होगा “forwarding limit reached।”

मैसेंजर प्राइवेसी एंड सेफ्टी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर Jay Sullivan ने एक ब्लॉग पोस्ट में गुरुवार को लिखा, (अनुवादित) "फॉरवर्डिंग लिमिट वायरल गलत जानकारियों व हानिकारक कॉन्टेंट के प्रसार को कम करने का एक प्रभावी तरीका है, इस तरह की जानकारियां वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती हैं।"

आपको बता दें, इस फीचर की जानकारी पहले मार्च में सामने आई थी, जब यह शुरुआती टेस्टिंग की स्टेज पर था। लेकिन अब फेसबुक ने मैसेंजर पर फॉरवर्डिंग लिमिट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसे फेज़ मैनर में ज़ारी किया जाएगा।

फॉरवर्ड मैसेज लिमिट के अलावा, व्हाट्सऐप टीम भी अपने प्लेटफॉर्म पर फ्रिक्वेंट फारवर्ड मैसेज पर सीमा लगाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए Frequently Forwarded मैसेज का लेबल रोलआउट किया था। वहीं, इस साल अप्रैल में व्हाट्सऐप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज पर सीमा लगा दी थी, जिसके तहत यूज़र्स एक बार में किसी फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को एक शख्स को ही भेज सकते हैं।

गौरतलब है कि जुलाई में फेसबुक मैसेंजर ने App Lock के साथ अपडेट प्राप्त किया था, जिसमें यूज़र्स ऐप को अनलॉक करने के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट या फिर फेशियल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...