Skip to main content

Google ने शुरू की इमेज लाइसेंसिंग, जानिए कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

 


सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Google की तरफ से इमेज की लाइसेंसिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे यूजर्स के साथ ही इमेज क्रिएटर्स को काफी मदद मिलने का दावा किया जा रहा है। कंपनी के दावे के मुताबिक इमेज लाइसेंसिंग के बाद यूजर को पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए इमेज सर्च करने में आसानी होगी। साथ ही अगर यूजर चाहें, तो इमेज क्रिएटर्स को फोटो की लाइसेंसिंग फीस चुकाकर उसकी खरीदारी कर सकते हैं। 

क्या है इमेज लाइसेंसिंग

बता दें कि Google ने अपने प्लेटफॉर्म पर हाल ही में इमेज लाइसेंसिंग की प्रक्रिया शुरू की है। साधारण शब्दों में कहें, तो Google सर्च प्लेटफॉर्म पर इमेज सर्च करने पर इमेज पर कुछ इमेज पर लाइसेंसिंग का एक बैज दिखेगा। यह एक तरह का कॉपी राइट होगा। इससे पब्लिशर और इमेज क्रिएटर्स का इमेज पर कानूनी हक बढ़ जाएगा। Google की तरफ से इमेज पर लाइसेंसिंग बैज देना शुरू कर दिया गया है। अगर आप बैज इमेज व्यू को सेलेक्ट करेंगे, तो आपको इमेज लाइसेंसिंग डिटेल की लिंक दिखेगी। इसके बाद आप इमेज प्रोवाइडर या फिर पब्लिशर से इमेज का लाइसेंस खरीद सकेंगे। 

ऐसे मिलेगी इमेज लाइसेंसिंग की जानकारी  

Google ने बताया कि कंपनी इमेज क्रिएटर्स, स्टॉक इमेज प्रोवाइडर और डिजिटल कंटेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रही है।  कंपनी ने Google इमेज के लिए के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं।  Google इमेज यूजर अब फिल्टर रिजल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google ने बताया कि Google इमेज के ड्रॉप डाउन मेन्यू को सेलेक्ट करके अब यूजर उन इमेज को सर्च कर सकते हैं जिनके पास क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस या फिर कमर्शियल या अन्य लाइसेंस हैं। 

ऐसे समझे इमेज लाइसेंस की प्रक्रिया 

यूजर लाइसेंस डिटेल के लिंक पर क्लिक करके इमेज के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया का समझ सकते हैं। इमेज लाइसेंसिंग की जानकारी के साथ ही  यूजर इमेज क्रेडिट, कॉपीराइट और क्रिएटर्स से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...