Skip to main content

Google की नई टेक्नोलॉजी, अब देशभर में मिलेगी समय से पहले बाढ़ की जानकारी, ऐसे मिलेगा फायदा


Google की तरफ से फ्लड फोरकास्ट मुहिम (Flood Forecasting Initiaitve) शुरू की गई है, जिसका विस्तार अब देशभर के सभी इलाकों तक कर दिया गया है। Google की नई मुहिम से आम लोगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। Google की तरफ से नया फोरकॉस्टिंग मॉडल (forecasting) लॉन्च किया गया है, जो काफी तेज और सटीक नतीजों को यूजर तक पहुंचाएगा। कंपनी की तरफ से बाढ़ अलर्ट को हिंदी, बंगाली समेत 7 लोकल भाषाओं में सपोर्ट दिया जा रहा है। Google के नए फोरकास्टिंग मॉडल में बाढ़ की गहराई, बाढ़ के पानी की ऊंचाई बढ़ने की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाढ़ का डेप्थ मैप जारी किया जाएगा। इसमें न सिर्फ शहर बल्कि गांवों में बाढ़ की जानकारी मिल सकेगी।   

समय से पहले मिलेगी बाढ़ की जानकारी 

Google ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से फ्लड फोरकास्ट मुहिम शुरू की है, जो समय से पहले लोगों को बाढ़ की जानकारी उपलब्ध कराएगी। बता दें कि अभी तक Google की यह सर्विस देश के कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित थी, जिसका दायरा बढ़ाकर पूरे भारत और बांग्लादेश तक कर दिया गया है। Google के मुताबिक नई फोरकॉस्ट मुहिम भारत के करीब 200 मिलियन और बांग्लादेश के 40 मिलिनय लोगों को बाढ़ जैसी आपदा से बचाने में मददगार साबित होगी। Google के दावे के मुताबिक कंपनी की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को करीब 30 मिलयन नोटिफिकेशन भेजे गए हैं।


Google अलर्ट सिस्टम से 65 फीसदी लोगों को हुई मदद 

टेक दिग्गज कंपनी ने Google Flood forecast के लिए बांग्लादेश वाटर बोर्ड और Yale यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के बारे में बेहतर रिसर्च की जा सके। साथ ही लोगों को बाढ़ के बारे में पहले से सूचित किया जा सके। Google Blog post के मुताबिक कंपनी बाढ़ से जुड़ी सूचनाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 65 फीसदी लोगों को समय से पहले बाढ़ की सूचना मिली है, जिससे उन्हें बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकलने में आसानी हुई है। साथ प्रशासिन मदद को बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाने में भी मदद मिली है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...