Skip to main content

Jio के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन आएंगे साल के अंत तक


Jio ने टेलीकॉम कंपनी के तौर पर बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़ने के बाद अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को मात देने की योजना बना ली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो इस साल के अंत तक 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि कंपनी इन स्मार्टफोन को डेटा पैक के साथ बाज़ार में उतारने वाली है, जो कि दिसंबर 2020 या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश कर दिए जाएंगे।

Business Standard अखबार में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि Reliance Jio कंपनी गूगल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से ज्यादा कम दाम वाले स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें, रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने जुलाई में कहा था कि गूगल कम दाम के 4जी या फिर 5जी स्मार्टफोन के लिए एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) बिल्ड करेगा, जिन्हें रिलायंस डिज़ाइन करेगी।

यकीनन तौर पर जियो के नए सस्ते एंड्रॉयड 4जी व 5जी स्मार्टफोन जब भी मार्केट में दस्तक देंगे, वैसे ही Xiaomi, Realme, Oppo और Vivo जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड्स को कड़ी चुनौती मिलेगी।

गौरतलब है कि रिलायंस ने साल 2017 में भी ऐसी ही योजना पेश करते हुए Jio Phone लॉन्च किए थे, यह डिवाइस यूज़र्स को फीचर फोन में इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। जियो फोन के इस वक्त 100 मिलियन यूज़र्स है, इनमें से ज्यादातर संख्या उन लोगों की है जो पहली बार इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल इस फोन पर कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...