Skip to main content

क्या लौट आएगा MISS CALL का दौर! जानें कितना महंगा हो सकता है कॉल और डाटा का यूज


एक दौर था जब कॉल और डाटा का इस्तेमाल काफी महंगी हुआ करता था, इसलिए हम मिस्ड कॉल्स से काफी परेशान हुआ करते थे। लेकिन, कुछ वर्षों में सस्ती कॉलिंग के कारण मिस्ड कॉल का दौर खत्म हो गया है। परंतु अब ऐसा लग रहा है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों अपनी कॉल दरों में भारी बढ़ोतरी करने वाली है, जिससे सस्ती कॉल रेट के दिन खत्म होकर फिर वही मिस्ड कॉल के दिन वापस आ सकते हैं। दरअसल, मोबाइल यूजर्स के लिए टेलिकॉम सर्विसेज कम से कम 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जल्द एयरेटल अपने डाटा प्लान की कीमत में बढोतरी कर सकता है।

क्या है मामला

प्रीपेड और पोस्टपेड सर्विस महंगा होने का कारण सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से पेंडिंग रहे एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानी AGR मामले को माना जा रहा है। दरअसल, SC ने फैसला सुनाते हुए कहा कि टेलीकॉम कंपनी AGR बकाया का 90% वित्तीय वर्ष 2022-23 से शुरू होने वाले दस वर्षों में भुगतान करना होगा। हालांकि, दूरसंचार कंपनियों को एजीआर का 10 प्रतिशत बकाया 31 मार्च, 2021 तक चुकाने का निर्देश दिया। इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में कॉलिंग और डाटा के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा।


दिसंबर तक महंगे हो सकते हैं प्लान

एंटरप्रेन्योर और टीएमटी अडवाइजर संजय कपूर का कहना है कि सर्विस प्रोवाइडर्स को डाटा यूसेज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कम से कम 3-4 डॉलर प्रति यूजर औसत रेवेन्यू की जरूरत हो सकती है। इसी के चलते आने वाली तिमाही तक टैरिफ की कीमत में वृद्धी हो सकती है।


प्लान महंगे होने का कारण नहीं है AGR

संजय कपूर का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा AGR पर सुनाया गया फैसला प्लान महंगे होने का कारण नहीं होगा। एजीआर ने केवल भविष्य में ऐसा किए जाने की जरूरत पर जोर देने का काम किया है। कपूर ने आगे कहा, ‘स्पेक्ट्रम कॉस्ट और दूसरे निवेशों को अगर अलग रखना होगा।


जानें किस कंपनी पर कितना बकाया है।

कुल एजीआर का बकाया 1.69 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, अभी तक सिर्फ 15 टेलीकॉम कंपनियों ने सिर्फ 30,254 करोड़ रुपए ही चुकाए हैं। एयरटेल पर करीब 25,976 करोड़ रुपए, वोडाफोन आइडिया पर 50399 करोड़ रुपये और टाटा टेलीसर्विसेज पर करीब 16,798 करोड़ रुपए का बकाया है। वहीं, जियो पर 195 करोड़ रुपए बकाया था, लेकिन अब कुछ बकाया नहीं है।


Airtel महंगे कर सकती है प्लान

कुछ दिन पहले भारती एयरटेल के चैयरमेनसुनील भारती मित्तल ने अगले छह महीने में मोबाइल सेवा शुल्क बढ़ने के संकेत दिए थे।उन्होंने कहा, ‘‘इतनी कीमत में या तो आप 1.6 जीबी इंटरनेट क्षमता का उपभोग करें नहीं तो और अधिक लागत उठाने को तैयार रहें। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर एयरटेल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...