Skip to main content


आज बेशक स्मार्टफोन्स की रेस में नोकिया थोड़ी पीछे छूट गई हो लेकिन, एक समय था जब मोबाइल फोन इंडस्ट्री में Nokia का झंडा सबसे बुलंद था। साल 1865 में शुरू हुई इस कंपनी ने सालों-साल मोबाइल फोन की दुनिया में राज किया है। इन वर्षों में कंपनी ने शानदार डिज़ाइन और नई तकनीक से लैस फोन्स को पेश किया था। वहीं, आज भी कंपनी ने कई ऐसे अनोखे डिजाइन वाले फोन्स की याद लोगों के दिलों में जिंदा है जो उस समय सबसे अनूठे थे। इतना ही नहीं नोकिया के यही अनोखे डिजाइन वाले फोन्स एक समय में ‘स्टेटस सिंबल’ माने जाते थे। आज हम उन्हें नोकिया टॉप 5 फोन्स की बात करेंगे जो अपने अनूठे डिजाइन के लिए काफी फेमस हुए थे।

Nokia 9210 Communicator

‘स्टेटस सिंबल’ रहा नोकिया का कम्यूनिकेटर फोन एक बिजनेस फोन माना जाता था। कंपनी ने नोकिया 9210 कम्युनिकेटर को साल 2000 में लॉन्च किया था। अगर उस समय किसी के हाथ में यह फोन दिखाई देता था तो लोग उस व्यक्ति को रोककर इस डिवाइस को देखते थे। यह पहचान और फेम शायद ही किसी अन्य कंपनी के फोन को मिला हो। उस समय कुछ हटकर पेश करने के लिए जानी वाली नोकिया का यह डिवाइस डुअल स्क्रीन था। क्वर्टी कीपैड के साथ आने वाले इस फोन में अंदर की तरफ बड़ी स्क्रीन और बाहर की तरफ एक छोटी स्क्रीन मौजूद थी। कंपनी का पहला ऐसा फोन भी था, जिसमें मैमोरी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता था।

Nokia N-Gage


आज गेमिंग के लिए Asus और Nubia के फोन्स काफी फेमस हैं। लेकिन, एक समय में नोकिया एन-गेज दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल फोन था, जो पोर्टेबल गेमिंग का डिज़ाइन कंसोल लेकर आया था। इस फोन को साल 2003 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया गया था। लेकिन, गेमिंग के 

का यह फोन अपने अनोखे डिजाइन के लिए फेमस हुआ था।

Nokia N90 


साल 2005 में किसी के पास कैमकोर्डर होना एक एक बड़ी बात थी और नोकिया ने एक अपने N90 फोन का ऐसे अनोखे डिजाइन के साथ पेश किया, जिसकी स्क्रीन घूम सकती थी। इस स्क्रीन को कार्ल जीस ऑप्टिक्स द्वारा बनाए गए 2MP कैमरा लेंस से लैस किया गया था। फोन में ऑटोफोकस फीचर और एक एलईडी फ्लैश था, जिसने इस फोन को अपने समय का एक अनूठा फोन बना दिया था। 

Nokia 7600


Nokia इस फोन को फैशन सीरीज के अंदर पेश किया था। नोकिया 7600 अपने खास डिजाइन की वजह से खूब चर्चा में रहा था। फोन को टियर ड्रॉर शेप के साथ पेश किया गया था जो कि इतना कॉम्पेक्ट था कि आपकी पॉकेट आसानी से फिट हो जाता था। फोन की स्क्रीन बीच में थी और दोनों साइड कीपैड थे।

Nokia 7280


साल 2004 में फॉर्च्यून मैगजिन ने इस नोकिया 7280 सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट का अवॉर्ड मिल था। फोन का वजन महज 84 ग्राम था और इसमें 0.3mp का कैमरा भी था। हालांकि, कुछ समय बदा 50MB स्टोरेज वाले इस फोन को कंपनी ने बंद कर दिया था।


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...