Skip to main content

Nokia 2.1 स्मार्टफोन को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 10 (Go Edition) अपडेट


Nokia 2.1 स्मार्टफोन को Android 10 (Go Edition) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global का कहना है कि इस लेटेस्ट अपडेट को वेव्ज़ मैनर में ज़ारी किया जा रहा है, ताकि स्मूथ रोलआउट सुनिश्चित किया जा सके। पहले वेव के तहत जिन देशों को यह अपडेट ज़ारी किया जा रहा है, उसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश, म्यांमार, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी शामिल हैं। अपडेट की बात करें, तो इसमें डार्क थीम, स्मार्ट रिप्लाई और प्राइवेसी सेटिंग्स पर कंट्रोल जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) रेगुलर Android 10 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो कि गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न को लेकर आता है।

HMD Global ने Nokia कम्युनिटी फोरम के जरिए ऐलान किया है कि Android 10 (Go edition) अपडेट को Nokia 2.1 यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। भारत के अलावा, पहले वेव में जिन देशों को यह अपडेट प्राप्त होगा उनमें बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

नोकिया का कहना है कि फर्स्ट वेव में केवल 10 प्रतिशत मार्केट्स के लिए अपडेट अप्रूव्ड किया गया है, जिन्हें यह प्राप्त होना शुरू हो चुका है। हालांकि, 50 प्रतिशत यूज़र्स तक यह अपडेट 5 सितंबर तक पहुंच जाएगा जबकि 7 सितंबर तक सभी मार्केट्स में यह एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) अपडेट को पहुंच जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल ने ट्विटर के जरिए भी अपडेट रोलआउट की जानकारी सार्वजनिक की।

एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) को एंट्री-लेवल फोन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कि स्टैंडर्ड एंड्रॉयड 10 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो बेहद हल्का है और काफी डेटा सेव करता है। यह गूगल ऐप्स के लाइट वर्ज़न के साथ आता है, जैसे Google Go, Gallery Go, Camera Go, Assistant Go आदि।

यह अपडेट नोकिया 2.1 यूज़र्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स में अधिक कंट्रोल प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि मार्च में एचएमडी ग्लोबबल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एंड्रॉयड 10 अपडेट की तारीखों को आगे पुश कर दिया था।

एंड्रॉयड 10 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको डार्क मोड मिलता है जो कम रोशनी में भी डिवाइस इस्तेमाल में आसान बनाता है। स्मार्ट रिप्लाई फीचर आपके लिए प्रीडिक्ट करता है कि आप आगे क्या टाइप करने जा रहे है। यह गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके आपको मैसेज में प्राप्त हुए पते की जानकारी देने जैसे कामों में भी सहायता प्रदान करता है।



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...