Skip to main content

सस्ते स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर हुए लिस्ट


HMD Global ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में एक साथ कई नए डिवाइसेज को लॉन्च किया है। जिसमें स्मार्टफोन के अलावा ईयरफोन और हेडफोन शामिल हैं। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने सस्ते स्मार्टफोन Nokia 3.4 और Nokia 2.4 को पेश किया है। वहीं अब भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इन दोनों स्मार्टफोन के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि यह कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही भारत में दस्तक देंगे। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक देने के बाद अब Nokia 3.4 और Nokia 2.4 ने भारत में लॉन्च होने की तैयारी कर ली है। यह दोनों स्मार्टफोन कंपनी की भारतीय वेबसाइट के प्रोडक्ट पेज पर लाइव हो गए हैं। जहां इनकी इमेज के साथ स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है ​कि इन्हें भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा। 


Nokia 3.4 और Nokia 2.4 की कीमत

ग्लोबल मार्केट में Nokia 3.4 को EUR 159 यानि लगभग 13,700 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि Nokia 2.4 की कीमत EUR 119 यानि लगभग 10,300 रुपये है। ये दोनों स्मार्टफोन चारकोल, डस्क और जोर्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। ग्लोबल मार्केट में Nokia 2.4 सितंबर के अंत तक सेल के लिए आएगा। लेकिन Nokia 3.4 की सेल के लिए यूजर्स को अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। 

Nokia 3.4 के स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 3.4 में 6.39 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 460 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को प्राइमरी कैमरा 13MP का है। जबकि 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Nokia 2.4 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। इसमें पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन MediaTek Helio P22 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...