Skip to main content

Oracle बनी Tiktok की पार्टनर, डील पर सरकार की मंजूरी बाकी

 


शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स की बिक्री की डील अपने फाइनल अंजाम तक पहुंच गई है। Tiktok बिक्री की डील में टेक्नोलॉजी कंपनी Oracle मुख्य पार्टनर के तौर पर सामने आयी है और इस तरह Microsoft की इस डील से छुट्टी हो गई है। Microsoft ने खुद Tiktok की खरीदारी की डील से बाहर होने के बारे में सूचना दी है। हालांकि Oracle और Tiktok की तरफ से कोई बयान नही आया है।

Tiktok और Oracle के बीच डील पर आम सहमति बनी 

खबर है कि Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स की बिक्री को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से मंजूरी मिलना बाकी है। Oracle और  Bytedance के बीच Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स के प्रस्ताव पर आम सहमति बन गई है। लेकिन हिस्सेदारी को लेकर अभी भी बातचीत जारी है। प्रस्तावित डील में ByteDance के टॉप समर्थक जैसे इंवेस्टमेंट फर्म General Atlantic और Sequoia को भी कुछ हिस्सेदारी दी जा सकती है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से इस डील को मंजूरी मिलेगी या नही। इस बारे में फिलहाल कोई स्थिति स्पष्ट नही है। बता दें कि ट्रंप tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स में ज्यादातर हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी की चाहते थे। ऐसे में क्या ट्रंप की तरफ से इस डील को मंजूरी दी जाएगी। इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।

सरकार से डील को मंजूरी मिलना बाकी 

गौरतलब है कि कमेटी ऑन फॉरेन इनवेस्टमेंट इन यूनाइटेड स्टेटड (CFIUS) एक सरकारी पैनल है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और डील की रिव्यू करता है। इसके बाद इसकी मंजूरी देता है। यह कमेटी ByteDance और Oracle डील मामले में भी निर्णय लेगी। ऐसे में कमेटी इस डील पर करीब से नजर बनाए होगी।ByteDance की तरफ से CFIUS के सामने डील की मंजूरी के लिए एक प्लान तैयार किया गया है, जिसमें चाइना बेस्ड कंपनी China Oceanwide holding Group की डील को बतौर मिसाल पेश किया जाएगा। दरअसल दो साल पहले चाइना ओशनवाइल्ड होल्डिंग्स ग्रुप की तरफ से अमेरिकी बीमा कंपनी General Financial को खरीदा गया था। उस वक्त अमेरिका की तरफ से अमेरिकी इंश्योरेंस होल्डर के डाटा को मैनेज करने के लिए लोकल कंपनी को थर्ड पार्टी साझीदार बनाने का लाया गया था। इसी तरह का प्रस्ताव Bytedance की तरफ से Oracle कंपनी के साथ डील में अमेरिकी CFIUS के सामने पेश किया जा सकता है और Oracle कंपनी को अमेरिकियों के डाटा मैनेजमेंट के लिए थर्ड पार्टी कंपनी के तौर पर शामिल किया जा सकता है। 

ट्रंप समर्थन हैं Larry Ellison 

बता दें कि Oracle के चेयरमैन Larry Ellison को ट्रंप का समर्थन माना जाता है। फर्म डाटा संभालने और सुरक्षित रखने में काफी अहम है। लेकिन फिलहाल Oracle के पास सोशल मीडिया का एक्सपीरिएंस नही है। Oracle के क्लाइंट कंपनियां है न कि यूजर्स। TikTok के यूजर्स का डाटा मौजूदा वक्त में Google ओनर Alphabet Inc के क्लाउड पर स्टरो होता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...