Skip to main content

Play Store पर वापस लौटा Paytm एप, एंड्रॉयड यूजर्स फिर कर सकते हैं डाउनलोड


प्ले-स्टोर (Play Store) पर Paytm एप वापस से दिखने लगा है। अब एंड्रॉयड के यूजर्स इस एप को प्ले-स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल शुक्रवार सुबह Google ने प्ले-स्टोर से Paytm एप को हटा दिया था, जिसके कारण पेटीएम एप को एंड्रॉयड यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, इस दौरान पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी एप प्ले-स्टोर पर मौजूद थे। वहीं, एपल के एप स्टोर पर यूजर्स को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि यहां पेटीएम एप लगातार विजिबल रहा।
Paytm ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से एप हटाए जाने के बाद Paytm ने कहा था कि एप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया है। पेटीएम ने ट्वीट करके कहा था कि पेटीएम फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप जल्द ही पहले की तरह पेटीएम एप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

सट्टेबाजी पर गूगल की सख्ती
इससे पहले गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले एप को इजाजत नहीं देता है और ऐसे एप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। दरअसल भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के एप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, ‘‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ एप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे एप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’’




 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...