Skip to main content

PUBG BAN: Tencent से नाता तोड़ेगा पबजी कारपोरेशन, भारत में वापसी तय


PUBG गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पबजी कारपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि पबजी गेम को दक्षिण कोरिया की कंपनी पबजी कारपोरेशन ने तैयार किया है लेकिन भारत और चीन में चीन की कंपनी टैंसेंट गेम्स पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट का संचालन कर रही है।
भारत में PUBG बैन होने  के बाद कंपनी ने कहा था कि वह सरकार के साथ गेम की वापसी को लेकर बात कर रही है, वहीं अब कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में वापसी के लिए टैंसेंट गेम्स के साथ अपने रिश्ते खत्म करेगी। 
इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि वह भारत में पबजी गेम की पूरी जिम्मेदारी खुद लेगी और अपने फैन्स को नए अनुभव देने पर काम करेगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट तो प्रतिबंधित है, लेकिन पबजी पीसी प्रतिबंधित नहीं है यानी आप कंप्यूटर पर पबजी गेम खेल सकते हैं।  पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट की फ्रेंचाइजी चीन की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी टैंसेंट के पास है। पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को दोनों पबजी कारपोरेशन और टैंसेंट गेम्स ने मिलकर तैयार किया है।

बता दें कि पिछले सप्ताह भारत सरकार ने पबजी समेत 117 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं। सूचना मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ये एप्स डाटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिहाज से ठीक नहीं हैं और इन्हें लेकर कई शिकायतें मंत्रालय को मिली हैं।




 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...