Skip to main content

Realme 7 ने दिखाया जलवा, पहली सेल में बिके 1.8 लाख यूनिट


Realme 7 को पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और कल यानि 10 सितंबर को यह स्मार्टफोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। सेल पर आते ही यह इसने यूजर्स के बीच अपना जलवा दिखाया और पहली सेल में इसके 1.8 लाख यूनिट सेल हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Realme 7 को खरीदने के लिए यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसकी सेल से जुड़ी जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर शेयर की है। साथ ही इसकी अगली सेल डेट का भी खुलासा कर दिया है। 

Realme के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी गई है कि पहली सेल में Realme 7 के 1,80,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। स्टॉक खत्म होने के बाद सेल को बंद करना पड़ा। साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि अगली सेल के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यह स्मार्टफोन 17 सितंबर को एक बार से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। 


Realme 7 की कीमत

Realme 7 भारत में दो स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है। 6GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे Flipkart और Realme.com पर फ्लैश सेल के लिए जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme 7 में 1,080x2,400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 चिपसेट से लैस है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 16MP का है। पावर बैकअप के लिए इसमें यूजर्स को 30W Dart चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...