Skip to main content

Vodafone Idea ग्राहकों को बड़ा झटका, अब इन दो प्लान में कम मिलेगा डाटा


टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी समय से कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले रिचार्ज पैक ऑफर कर रही है। इन नए पैक के साथ ही कंपनी अपने कई पुराने प्लान्स को भी अपग्रेड कर रही है। लेकिन, अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे ग्राहकों को जोरदार झटका लग सकता है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया ने अपने दो सस्ते फोन्स में मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी घोषणा किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं की। वोडाफोन ने अपनी वेबसाइट पर कम डाटा और वैलिडिट के साथ अपने दो प्लान्स को लिस्ट कर दिया है।

कंपनी ने अपने 109 रुपए और 169 रुपए वाले प्लान की वैधता 8 दिन कम करते हुए अब 20 दिन कर दी है। पहले इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन थी। हालांकि, प्लान में आपको डाटा और कॉलिंग के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान्स की फुल डीटेल्स।


109 रुपए वाला प्लान

कंपनी के 109 रुपए वाला प्लान में कुल 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की है। इन सबके अलावा यूजर्स को इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी मिल रहा है।

169 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 169 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 20 दिन की वैधता के साथ डेली 1जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। पहले इस प्लान में कुल 28जीबी डाटा मिलता था। लेकिन, अब वैधता कम होने के कारण इस प्लान में कुल 20जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को रोज 1 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।


इन प्लान के अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने सस्ते 46 रुपए वाले प्लान को पेश किया था। वाउचर में लोकल और नेशनल कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से भुगतान करना होगा। इसमें मिलने वाले 100 मिनट का इस्तेमाल रात के 11:00 से सुबह 6 बजे तक ही किया जा सकता है। इसके अलावा जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कॉल और डाटा इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से पैक रिचार्ज कराना होगा।



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...