Skip to main content

WhatsApp में आ रहे हैं ये 4 शानदार फीचर्स, डिज़ाइन से लेकर Ringtone तक सब बदल जाएगा!


वॉट्सऐप (WhatsApp) में नए अपडेट के साथ एक्सपीरिएंस भी बदल जाता है, और अब पता चला है कि जल्द और भी कई नए फीचर्स आने वाले हैं. WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप 4 नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसे यूज़र्स को जल्द इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. पता चला है कि वॉट्सऐप ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में गूगल बीटा प्रोग्राम (google beta program) में नया वर्जन 2.20.198.11 सब्मिट किया है. आइए जानते हैं आने वाले नए फीचर्स के बारे में...

Ringtone for Group Call
इस नए वर्जन में यूज़र्स को ग्रुप कॉल के लिए रिंगटोन मिलेगी. बताया गया कि जब भी आपको ग्रुप कॉल आएगी, वॉट्सऐप में नई रिंगटोन बजेगी. ध्यान देने वाली बात ये है ये रिंगटोन लूप पर होगी.

New Sticker Animation
वॉट्सऐप पर हाल ही में अनिमेटेड स्टिकर्स के लिए नए तरह के अनिमेशन को पेश किया गया था, जो कि लूप पर 8 बार प्ले होता है.  वहीं लंबे Animated Stickers के लिए लूप को कम किया जाएगा, और ये कम बार प्ले होगा. ये फीचर 2.20.198.11 में शामिल है.

UI improvements for calls
वॉट्सऐप मौजूदा समय में कॉल के यूज़र इंटरफेस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. अपडेट आने के बाद सारे बटन स्क्रीन पर नीचे की ओर दिख सकते हैं.

Storage Usage Tool
WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए नए टूल पर काम कर रहा है. पता चला है कि जल्द वॉट्सऐप में स्टोरेज यूसेज के लिए नया फीचर पेश किया जाएगा. WABetaInfo ने इस बात की जानकारी दी है और बताया कि वॉट्सऐप पिछले कुछ महीनों से इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी रिलीज़ डेट अभी नहीं पता चली है. बताया गया है इस फीचर की मदद से यूज़र्स को फोन की स्पेस खाली करने में मदद मिलेगी, साथ ही वह वॉट्सऐप मीडिया को भी एक्सप्लोर कर सकेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक इसका पहला टूल फिल्टर की तरह काम करेगा, जिससे forwaded और Large Files को ढूंढा जा सकेगा. इसी में दूसरा सेक्शन देखें तो इसमें यूज़र Shared फाइल को रिव्यू कर सकता है, जिससे कि बेकार की मीडिया को डिलीट किया जा सकेगा और फोन के स्पेस को बचाने में मदद मिलेगी. 


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...