Skip to main content

WhatsApp जल्द लेकर आ रहा है ये तीन फीचर, कॉलिंग एक्सपीरियंस में होंगे ये बदलाव


WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहते है। अभी भी कंपनी अपने यूजर्स के लिए तीन नए फीचर्स लेकर आई है जिनमें  कैटलॉग शॉर्टकट, वॉट्सऐप डूडल और न्यू कॉल बटन शामिल हैं।  WABetaInfo की एक रिपोर्ट में इन फीचर्स से जुड़ी जानकारी दी गई है।  
WABetaInfo वेबसाइट WhatsApp से जुड़े फीचर्स और अपडेट्स पर लगातार खबर करता रहती है।  इसी वेबसाइट ने कहा है कि  WhatsApp के ये नए फीचर्स यूजर्स को वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.20.200.3 पर उपलब्ध होंगे।  लेकिन इन फीचर्स में क्या खास है और ये काम किस तरह करते हैं?


न्यू कॉल बटन
ऐसा बताया जा रहा है कि WhatsAppआज कल अपने नए कॉलिंग बटन को टेस्ट कर रहा है।  ये भी कहा जा रहा है कि इस नए फीचर्स को पहले बिजनस चैट्स के लिए ऑफर किया जाएगा।  इसके बार में ऐसी जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इसमें वीडियो कॉल और वॉइस कॉल के फीचर्स एक साथ मिलेंगे। अभी ऐप में वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के लिए दो अलग आइकन देखने को मिलते हैं लेकिन इसके बाद ऐप में एक ही आइकन पर टैप करके दो ऑपशन दिए जाएंगे। 



कैटलॉग शॉटकट
WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बिजनस चैटिंग को आसान करने के लिए एक शॉर्टकट लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद कॉल बटन के साइड में एक शॉर्टकट ऐड हो जाएगा। अभी इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है उसी के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। 


डूडल 
ऐसा बताया गया है कि अपने वॉलपेपर को बेहतर करने के लिए कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है इसी क्रम में कंपनी  डूडल को अपने वॉलपेपर में जोड़ने की सुविधा लेकर आ रही है। 


यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...