Skip to main content

आप के लिए खुशखबरी, दिवाली तक चलेगी Amazon Great Indian Festival 2020 सेल


ई-कॉमर्स साइट Amazon India की शानदार सेल Great Indian Festival 2020 इस साल की सबसे लंबी सीजन सेल होने वाली है। यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होकर दिवाली तक चलेगी। ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम और किचन तक के सामान पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। इतना ही नहीं ग्राहकों के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान मोबाइल फोन की छोटी-छोटी फ्लैश सेल भी आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि कंपनी ने पहली बार एक महीने तक चलने वाली सेल का आयोजन किया है। इससे पहले ग्रेट इंडियन सेल को केवल एक सप्ताह के लिए आयोजित किया जाता था। 

Amazon India का कहना है कि हम Great Indian Festival सेल के जरिए ज्यादा-से-ज्यादा विक्रेताओं को ग्राहकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिससे उनका कारोबार बढ़ेगा। साथ ही हम ग्राहकों तक उन सभी चीजों को भी पहुंचाएंगे, जिनकी उन्हें त्योहारी सीजन में जरूरत है। 

Amazon ने जोड़े 900 नए प्रोडक्ट

अमेजन इंडिया इस बार की ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल में ग्राहकों को हर प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर देने वाली है। इसके साथ ही ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर सस्ती EMI भी ऑफर की जाएंगी। इसके अलावा कंपनी ने Flipkart को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर 900 नए प्रोडक्ट जोड़े हैं।

इन प्रोडक्ट की होगी लॉन्चिंग

Amazon Great Festival Sale के दौरान 900 से ज्यादा टॉप ब्रांड्स के प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें Samsung, OnePlus, Apple, Sony, JbL, Xiaomi जैसे प्रोडक्ट शामिल होंगे। साथ ही अमेजन के नए लॉन्च प्रोडक्ट जैसे अमेजन इको डॉट, इको डॉट विथ क्लॉक, अमेज़ॅन इको, फायर टीवी स्टिक और एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

मिलेंगे ये फायदे 

Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही Amazon Pay Gift कार्ड भेजने पर 10,000 रुपये के डेली बेनिफिट्स का फायदा उठा पाएंगे।Amazon की तरफ से इस साल लाखों स्मॉल एंड मीडियम बिज़नेस (एसएमबी) ग्राहकों को खास प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे। इससे इन एसएमबी को इस मुश्किल वक्त में अपने कारोबार को फिर से खड़ा करने और कारोबार में तेजी लाने में मदद मिलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक Amzon सेल में देशभर के ग्राहक लाखों छोटे कारोबारियों की ओर से पेश डील और ऑफ़र का आनंद उठा पाएंगे।

प्लेटफॉर्म पर जुड़ी ये भाषाएं 

बता दें कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने नए ग्राहक जोड़ने के लिए पिछले महीने अपने प्लेटफॉर्म पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा को जोड़ा था। हालांकि, Flipkart के प्लेटफॉर्म पर पहले से ही ये भाषाएं उपलब्ध हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...