Skip to main content

ट्विटर Birdwatch नाम से ला रहा नया टूल, फर्जी खबरों पर लगेगी लगाम

 


माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) लंबे समय से फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में Twitter गलत सूचनाओं पर लगाम कसने के लिए एक नया टूल तैयार कर रहा है जिसे Birdwatch नाम दिया गया है। 
इस फीचर की मदद से Twitter यूजर्स किसी ट्वीट को फ्लैग कर सकेंगे और यदि उसके बारे में कोई सही जानकारी है तो उस संबंध में ट्विटर को एक नोट भी भेज सकेंगे।
कई सोशल मीडिया मैनेजर्स ने ट्विटर के इस फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसके मुताबिक यदि आपको किसी ट्वीट को लेकर संदेह हो रहा है तो आप उसे Add to Birdwatch कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ सवाल भी पूछे जाएंगे। 


किसी ट्वीट को नोट के साथ वर्डवॉच में एड करने के बाद दूसरे यूजर्स भी उसे देख सकेंगे और उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। वैसे तो ट्विटर का यह फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है लेकिन बहुत सारे सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। 


जैसे कि क्या यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा या सिर्फ न्यूज पब्लिशर्स के लिए। इसके अलावा यह भी अभी साफ नहीं है कि जिन ट्वीट को फ्लैग किया जाएगा उन्हें जांच ट्वीटर करेगा या नहीं और करेगा तो कब तक? ट्विटर का यह फीचर कब तक लाइव होगा, इस संबंध में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...