Skip to main content

माइक्रोवेव को स्विच-ऑफ करने से बढ़ जाएगी आपके इंटरनेट की स्‍पीड- रिपोर्ट


करोना वायरस (Corona Virus) की वजह से भारत समेत दुनियाभर के लोग घर में रहकर वर्क फ्रॉम होम (Work from home) कर रहे है. इसके अलावा लोग मूवी और शो देखने, गेम खेलने के लिए भी इंटरनेट (Internet Speed) का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. इसीलिए आपके इंटरनेट की स्पीड कम हो रही है. लेकिन इन वजहों के बारे में तो सब जानते है. क्या आपको पता है कि माइक्रोवेव (Microwave) को बंद करने से आपके वाई-फाई की स्‍पीड बढ़ जाती है?
ब्रिटेन के मीडिया रेगुलेटर ऑफकॉम ने कहा है कि माइक्रोवेव अवन वाई-फाई सिग्नल को कमजोर कर सकता है. उसका कहना है कि वीडियो कॉलिंग या ऑनलाइन कुछ महत्‍वपूर्ण काम करने के दौरान लोगों को माइक्रोवेव का उपयोग करने से बचना चाहिए
कैसे चला पता- यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब बड़ी संख्‍या में लोग घर से काम कर रहे हैं. इसके चलते वाई-फाई नेटवर्क पर काफी बोझ रहता है. वाई-फाई की स्‍पीड पर जिन अन्‍य उपकरणों का असर पड़ता है, उनमें हैलोजन, बेबी मॉनिटर, डिमर स्विच, टीवी, स्‍टीरियो शामिल हैं.
अगर ये इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम वाई-फाई राउटर के पास रखे हैं तो इनसे भी वाई-फाई की स्‍पीड कम होती है. रायटर्स की रिपोर्ट में यह बात कही गई.

ऐसे चेक करें अपने इंटनेेट की स्पीड- आप अपने ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड का स्टेटस पता करने के लिए आप अपने ऐंड्रॉयड फोन या आईफोन में SpeedTest ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने डेस्कटॉपर पर स्पीडटेस्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं. मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे खोलें और फोन स्क्रीन के बीच में दिख रहे 'Go' ऑप्शन पर क्लिक करें. ऐप कुछ सेकंड्स में इंटरनेट स्पीड टेस्ट कर आपके ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्पीड बता देगा.
स्पीड बढ़ाने के लिए क्या करें-  इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए आप अपने राउटर को रीबूट कर सकते है. ऐसा करने से अक्सर कनेक्शन से जुड़ी कईं समस्याएं हल हो जाती हैं. अगर इसके बाद भी स्पीड नहीं बढ़ी तो आपको मूवी, गेम खेलने और एंटरटेनमेंट की दूसरी चीजें देखनी कम करनी होंगी. जो काम जरूरी हो, पहले वो करें.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...