Skip to main content

2 सितंबर को आ रहा है Motorola का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, इतनी हो सकती है कीमत



स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला (Motorola) एक और मुड़ने वाला फोन लाने की तैयारी में है. पता चला है कि कंपनी 2 सितंबर को अपना फोल्डेबल फ्लैगशिप मोटो रेज़र (Moto Razr 2) की दूसरी सीरीज़ यानी मोटो रेज़र 2 लॉन्च करने की योजना बना रही है. मोटोरोला की मूल कंपनी लेनोवो के दक्षिण अफ्रीका के महाप्रबंधक थिबॉल्ट डूसन ने पॉडकास्ट के दौरान कहा कि इस साल के अंत में नए जनरेशन का फोल्डेबल स्मार्ट फोन आ रहा है.

डूसन ने कहा, मुझे लगता है कि रेज़र के नए वर्जन का स्मार्टफोन सितंबर को आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला अपने पहले रेज़र स्मार्टफोन में आने वाली समस्याओं से अवगत है, और मोटोरोला रेज़र 2 को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.

भारत में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मोटोरोला रेज़र ब्लैक को मार्च में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. ये फोन कंपनी का प्रीमियम फोन है, जिसकी कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है. तो इसलिए माना जा रहा है कि आने वाला फोन इससे भी महंगा होगा और ये भी प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है.



Moto Razr में 6.2 इंच फोल्डेबल P-OLED और दूसरी 2.1 इंच G-OLED दी गई हैं. अंदर वाली स्क्रीन का साइज 6.2 इंच है और फोन के फोल्ड होने पर बाहर की तरफ 2.7 इंच की स्क्रीन मिलती है. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. यह एक फोल्डेबल फोन है, जो कंपनी के सालों पुराने फ्लिप फोन के डिजाइन पर बेस्ड है. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर आउटर पैनल पर ही दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है.

डिस्प्ले की तरह फोन में कैमरे भी दो दिए गए हैं. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा और 5 मेगापिक्सल का इंटरनल कैमरा. कैमरा नाइट विजन मोड के साथ पेश किया गया है और कंपनी का कहना है कि इससे अंधेरे में ब्राइट फोटो क्लिक की जा सकती है. कैमरे में ऑटो सीन डिटेक्शन, पोर्टेट लाइटिंग जैसे फीचर भी हैं. पावर के लिए फोन में 2,510 mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...