Skip to main content

इंडिगो और एयर इंडिया विमान में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, पायलट और केबिन क्रू क्‍वारंटाइन



देशभर में लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) 31 मई तक लागू है, लेकिन घरेलू उड़ानों की सेवा 25 मई से शुरू हो चुकी है. इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि निजी एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo) के विमान में यात्रा करने वाला एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सोमवार से फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ान सेवा के बाद किसी यात्री के कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए जाने का यह पहला मामला है.

एयर इंडिया में भी सामने आया मामला
इसके साथ ही एयर इंडिया के विमान में यात्रा कर रहा एक शख्स भी कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाया गया है. एयर इंडिया (Air India) की ओर से कहा गया है कि 26 मई को दिल्ली-लुधियाना AI9I837 फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री में कोरोना की पुष्टि हुई है.



एयर इंडिया की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्री जो एलायंस एयर के सुरक्षा विभाग में काम करता है, वह पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था. उस शख्‍स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी यात्रियों को स्‍टेट क्‍वारंटाइन किया गया है.

इंडिगो यात्री की कोयम्बटूर में हुई कोरोना की पुष्टि
यात्री 25 मई को चेन्नई-कोयम्बटूर इंडिगो उड़ान 6E 381 पर सवार था. कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर डॉक्टरों ने यात्री के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की. कोरोना पॉजिटिव यात्री को फिलहाल कोयम्बटूर स्थित ईएसआई राज्य चिकित्सा सुविधा केंद्र में क्‍वारंटाइन किया गया है.


यात्री ने फॉलो किए थे सभी नियम
वह यात्री फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों की तरह की एहतियात के साथ बैठा था. यात्री ने चेहरे पर मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने भी पहने हुए थे. विमान कंपनी की ओर से कहा गया है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए यात्री के आसपास कोई नहीं बैठा था. इसलिए अन्य यात्रियों में संक्रमण की संभावना काफी कम है.


क्रू मेंबर्स भी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन
फ्लाइट में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी ने विमान के ऑपरेटिंग क्रू को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया है. इंडिगो की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार फ्लाइट में बैठे बाकि यात्रियों को भी इसके बारे में सूचित किया जा रहा है.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...