Skip to main content

इस ऐप के यूज़र्स पर बड़ा खतरा! 4 करोड़ लोगों के नाम, ईमेल, फोन नंबर हुए लीक



लॉकडाउन के दौरान साइबर क्राइम (cyber crime) का खतरा काफी बढ़ गया है.आए दिन डेटा लीक की खबरें आ रही है और अब पता चला है कि पॉपुलर वोटिंग ऐप (voting app) विशबोन के लगभग 40 मिलियन यूज़र्स का पर्सनल डेटा (personal data) हैक कर लिया गया है, जो हैकिंग फोरम पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. जेडडीनेट के एक रिपोर्ट के मुताबिक विशबोन यूज़र डेटाबेस पूरी तरह से लीक हो गया है, और शीनी हंटर्स के रूप में जाना जाने वाला हैकर ने हैकिंग का श्रेय लिया है.

इससे पहले, डार्क वेब पर डेटा 0.85 बिटकॉइन यानी 8,000 डॉलर में बेचा जा रहा था. डेटा में यूज़र्स के नाम, ईमेल, फोन नंबर, शहर/राज्य /देश और हैश्ड पासवर्ड मौजूद हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘डेटा में विशबोन प्रोफाइल पिक्चर्स के लिंक भी शामिल थे.

(ये भी पढ़ें-बेहद सस्ता हो गया Samsung का 3 कैमरे वाला बजट फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी)



यूआरएल डेटा लोड की गई तस्वीरों में नाबालिगों का वर्णन था. विशबोन ऐप हमेशा से ही ऐतिहासिक रूप से लोकप्रिय रहा है.’



पासवर्ड सादे टेक्स्ट में स्टोर नहीं किया गया था, लेकिन MD5 एल्गोरिथ्म का इस्तेमाल करके इसमें घपला किया गया. एमडी 5 को 2010 में विशेषज्ञों द्वारा 'क्रिप्टोग्राफिक्लि ब्रोकन' घोषित किया गया था. एमडी5 के माध्यम से मामूली जटिल पासवर्ड हैश्ड को 30 मिनट या उससे कम समय में क्रैक किया जा सकता है. हैक किए गए डेटा को 13.6 लाख में कई बड़ी कंपनियों को बेचा जा रहा है.

इसके अलावा लगभग 3 करोड़ भारतीयों का डेटा भी लीक हो होने की खबर सामने आई है. ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों के पर्सनल डेटा डार्क वेब पर डाल दिए हैं. साथ ही ये भी पता चला कि ये डेटा वहां मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है.

(ये भी पढ़ें-BSNL ने दिया ईद का तोहफा, डेटा लाभ और फुल टॉकटाइम के साथ लॉन्च किया नया प्लान

कंपनी ने शुक्रवार को एक ब्लॉग में कहा, ‘नौकरी की तलाश कर रहे 2.91 करोड़ भारतीय लोगों की पर्सनल डिटेल लीक हो गई हैं. आमतौर पर इस तरह की घटना हमारी नजरों में आती रहती है, लेकिन इसने विशेष ध्यान खींचा क्योंकि इसमें बहुत सारी निजी जानकारी भी शामिल हैं. इन डिटेल में शिक्षा, पता, ईमेल, फोन, योग्यता, कार्य अनुभव आदि भी शामिल हैं.’ 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...