Skip to main content

Apple फैंस ध्यान दें, अब सितंबर में नहीं इस दिन लॉन्च होगा नया iPhone 12



ऐपल आईफोन 12 (Apple iphone 12) का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है. पहले खबर आई थी कि ऐपल की नई सीरीज़ आईफोन 12 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इसे नवंबर तक पोस्टपोन कर दिया गया है. इन्वेस्टमेंट बैंक कोवेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल की दूसरी तिमाही प्रोडक्शन 35 मिलियन यूनिट होने की उम्मीद है, जो पहली तिमाही से 5 प्रतिशत कम है और पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत कम है.

विश्लेषक ने कहा कि उत्पादन आपूर्ति श्रृंखला आम तौर पर सामान्य उत्पादन दरों पर लौट आई है, लेकिन लॉकडाउन के चलते मांग में कमी देखने को मिली है. कोवेन ने कहा कि दूसरी तिमाही में ऐपल आईफोन शिपमेंट 30 मिलियन हो जाएगा. जानकारी मिली है कि ऐपल ने अब तक 500 से ज़्यादा आउटलेट्स में से 256 को को शुरू कर दिया है.

लॉन्च हुआ सबसे सस्ता iPhone



ऐपल ने हाल  ही अपना सबसे सस्ता फोन iPhone SE 2020 लॉन्च किया है. भारत में इस आईफोन के 64GB मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है. वहीं जबकि 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 47,800 रुपये और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 58,300 रुपये है.

iPhone SE 2020 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले टॉप और बॉटम पर चौड़े बेजेल के साथ दिया गया है. फोन में होम बटन पिछले मॉडल्स की तरह टचआईडी के साथ मिलेगा. इसका डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह ही है. नया आईफोन,  iPhone 11 सीरीज़ वाले सॉफ्टवेयर पर काम करता है. ये फोन वाटर और डस्टप्रूफ है. इसके लिए नए आईफोन SE को IP 67 की रेटिंग दी गई है. ऐपल ने नया iPhone SE ब्लैक, वाइट और प्रॉडक्ट रेड कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है.

कैमरे की बात करें तो इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है. इससे यूज़र 4K वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साथ ही ऐपल ने इस सस्ते फोन में भी HDR और पोट्रेट जैसे फीचर्स दिए हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...