Skip to main content

...तो बदल जाएगा भारत में हर किसी का मोबाइल नंबर



TRAI, जिसका पूरा नाम भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण है, ने शुक्रवार को देश में फिक्स्ड लाइन उर्फ लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में संसाधन सुनिश्चित करने के लिए 'यूनिफाइड नंबरिंग प्लान' विकसित करने के लिए अपनी लेटेस्ट सिफारिशें जारी की है। इससे वर्तमान फोन नंबर बदलते रहेंगे - मौजूदा मोबाइल नंबरों को फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से डायल करने के लिए आगे से "0" लगाने की आवश्यकता होगी। रेग्युलेटर ने एक बयान में कहा है कि ये सिफारिशें विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मिले इनपुट और ओपन हाउस डिस्कशन (OHD) के दौरान हुई चर्चाओं पर आधारित हैं। सिफारिशों में सामने आए सभी पॉइंट्स में से एक मुख्य पॉइंट यह है कि नियमित मोबाइल नंबरों के मामले में अंकों को 10 से 11 पर स्विच किया जाए। इसका मतलब मौजूदा मोबाइल नंबर के आगे शून्य को जोड़ा जाएगा। हालांकि नए फोन नंबर अलग-अलग अंकों के साथ शुरू हो सकते हैं।

यहां, हम ट्राई द्वारा टॉप पांच सिफारिशों की जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जो फिक्स्ड लाइन और मोबाइल सर्विस दोनों के लिए मौजूदा नंबरिंग सिस्टम को बदल सकते हैं।
  1. एक फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से मोबाइल नंबरों पर कॉल करने के लिए नंबर से पहले "0" लगाना अनिवार्य करना। बता दें कि फिक्स्ड लाइन फोन से मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए "0" डायल करना ज़रूरी नहीं होता। नई सिफारिश के अनुसार, जिस तरह आप एक फिक्स्ड लाइन फोन से इंटर-सर्विस एरिया मोबाइल कॉल डायल करते हैं, ठीक उसी तरह आपको सर्विस एरिया के भीतर भी मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए "0" को प्रीफिक्स करना होगा।
  2. मोबाइल नंबरों के मामले में 10-डिज़िट से 11-डिज़िट नंबरिंग स्कीम में शिफ्टिंग - ट्राई द्वारा दूसरी प्रमुख सिफारिश मोबाइल नंबरों के लिए 10 से 11 अंकों पर स्विच करने की है, जिसमें पहला अंक "9" होगा। रेग्युलेटर का कहना है कि इस नए बदलाव से कुल 10 अरब नंबरों की क्षमता मिलेगी।
  3. डोंगल के लिए वितरित मोबाइल नंबरों की संख्या को 13 अंकों में बदलवा चाहिए - हमारे मोबाइल फोन से जुड़े नंबरों की तरह, डोंगल और डेटा कार्ड जैसे विभिन्न उपकरणों में वर्तमान में 10-अंकीय नंबरिंग सिस्टम है। अब नई सिफारिश में कहा गया है कि ऐसे डिवाइसों को मौजूदा 10-अंकों से बढ़ा कर 13-अंक कर देना चाहिए।
  4. फिक्स्ड लाइन नंबरों को "2" या "4" के सब-लेवल पर ले जाना - कुछ ऑपरेटरों ने कुछ समय पहले "3", "5" और "6" से शुरू होने वाले नंबरों से लैंडलाइन कनेक्शन जारी किए थे, जो अब सेवा में नहीं हैं। ट्राई ने इन बंद हुए कनेक्शन को "2" या "4" के सब-लेवल पर ले जाने की सिफारिश की है। यह मोबाइल ऑपरेटरों को भविष्य में मोबाइल फोन कनेक्शन के लिए इन बंद हुए कनेक्शन के नंबरों को उपयोग करने की अनुमति देगा।
  5. सभी फिक्स्ड लाइन कनेक्शन "0" डायलिंग सुविधा के साथ आने चाहिए - वर्तमान में, फिक्स्ड लाइन यूज़र्स, जिन्होंने सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग (एसटीडी) का विकल्प चुना है, उन्हें केवल "0" डायलिंग सुविधा दी जाती है। हालांकि, TRAI ने सभी फिक्स्ड लाइन ग्राहकों को "0" डायल करने की सुविधा का उपयोग करने की अनुमति देने की सिफारिश की है। यह आवश्यक है क्योंकि लैंडलाइन नंबरों से "0" प्रीफिक्स के साथ डायल करने के लिए मोबाइल नंबरों की आवश्यकता होगी।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...