Skip to main content

Facebook ने लॉन्च किया Catch-up ऐप, एक साथ 8 लोगों से कर सकते हैं बातें



सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने कैच-अप (Catch-Up) नामक एक और कॉलिंग एप्लीकेशन लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए एक बार में 8 यूजर्स ग्रुप में वीडियो कॉल कर सकते हैं. कैचअप ऐप को फेसबुक की नई प्रोडक्ट एक्सपेरीमेंट (NPE) टीम ने बनाया है. इस ऐप की खासियत है कि यह यूजर्स को पहले ही जानकारी दे देता है कि अन्य यूजर्स वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध हैं या नहीं. साथ ही इस ऐप में लॉग-इन करने के लिए फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा यह ऐप यूजर्स को कॉल्स मर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है.

Catch-Up ऐप को अभी अमेरिका में टेस्ट किया गया है. इसे iOS और Android के लिए लॉन्च किया जा चुका है. नया प्लेटफॉर्म आपके फोन में लिस्टेड मौजूदा कॉन्टैक्ट पर काम करता है और यूजर्स को अलग से फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं है. वीडियो कॉल करने के लिए यूजर्स को ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद क्रिएट कॉल के ऑप्शन पर जाकर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से अन्य यूजर्स को चुनें. उसके बाद क्रिएट कॉल पर क्लिक करके वीडियो कॉल सकते हैं.

एक साथ 8 लोगों को कर सकते हैं वीडियो कॉल

Catch-Up के जरिए एक साथ 8 यूजर्स ग्रुप में वीडियो कॉल कर सकते हैं. यह ऐप यूजर्स को पहले ही जानकारी दे देता है कि अन्य यूजर्स वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध हैं या नहीं. इसके अलावा यह ऐप यूजर्स को कॉल्स मर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है.

बता दें कि पिछले महीने फेसबुक ने मैसेंजर ऐप में नया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर जोड़ा था. मैसेंजर रूम्स से एक साथ 50 लोग से असीमित समय के लिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे. मैसेंजर रूम्स के इस्तेमाल के लिए फेसबुक अकाउंट होना जरूरी नहीं है. फेसबुक मैसेंजर रूम्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इनेबल्ड वर्चुअल बैकग्राउंड होगा. साथ ही इसमें कई वर्चुअल रियलिटी इफेक्ट्स भी मिलेंगे.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...