Skip to main content

Fujifilm ने भारत में पेश किए X-T4 मिररलेस कैमरे, जानिए कीमत और फीचर्स



Fujifilm India ने भारतीय बाजार में अपनी X सीरीज के नए कटिंग-एज एडिशन के X-T4 मिररलेस डिजिटल कैमरे को लॉन्च कर दिया है। कोविड-19 की वजह से नए प्रोडक्ट को वर्चुअली कंपनी के YouTube चैनल पर लॉन्च किया गया। X-T4 में कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें शटरयूनिट डेवलपमेंट को शामिल किया गया है।इसे दुनिया का सबसे तेज शटर कहा जा रहा है। यह 15 फ्रेम पर सेंकेड के हिसाब से फोटो कैप्चर कर सकता है। कंपनी ने बताया कि इसे ग्राहकों के फास्ट और ड्यूरेबल कैमरे की डिमांड को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि अल्टीमेट मिररलेस कैमरा सभी मल्टीमीडिया प्रोफेशन की क्रिएटिवी को पूरी करने में अहम रोलअदा करेगा।

कीमत

X-T4-1,54,999 रुपए

X-T4 Kit के साथ Fujinon XF18-55mmF2.8-4- 1,84,999 रुपए

X-T4 Kit Fujinon XF16-80mmF4 R OIS WR- 1,99,999 रुपए 


freebies- 18,500 रुपए

कंपनी का दावा है कि X-T4 इसी सीरीज के अन्य कैमरे के मुकाबले ज्यादा तेज ऑटोफोकस वाला होगा। कैमरे के नए एल्गोरिदम की वजह से यूजर्स डिसीसिव मोमेंट को कैप्चर कर सकेंगे, जिसे पहले तक मिस कर देते थे। यह X-T4 सीरीज का पहला कैमरा है, जो इन-बॉडी स्टैबिलाइजेशन (IBIS) को सपोर्ट करता है। साथ ही स्टिल और वीडियो शूटिंग में कैमरे की क्षमता को बढ़ा देता है। नए कैमरे Standalone video mode के साथ आते हैं, जिसे सैंपल स्विच के साथ एक्टिवेट किया जा सकता है। वीडियो मोड में डिजिटल इमेज स्टैबिलाइजेशन के इस्तेमाल से बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिलता है। साथ ही न्यू Simulation mode, ETERNA Bleach  Bypass और ट्रेडिशनल फिल्म प्रोसेसिंग टेक्निक की मदद से हाई और लो कॉन्टेस्ट क्रिएट किया जा सकता है। 


कंपनी के जनरल मैनेजर अरून बाबू ने दावा कि X-T4 एक शानदर मल्टीमीडिया टूल है, जो IBIS से पैक्ड है। कैमरे में नया शटर यूनिट और एक बड़े कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है, जो कैमरे को कॉम्पैक्ट और लाइटवेट बनाता है। यही X सीरीज की कोर फिलॉसिफी है। यह डिजिटल कैमरा बाकी DSLR के मुकाबले 50 फीसदी हल्का है। बाबू  ने कहा कि अगर बिजनेस की बात करें, तो आने वाले दिनों में भारत में मिररलेस कैमरों की डिमांड DSLR के मुकाबले ज्यादा होगी। उन्होने कहा कि वैश्विक स्तर पर मिररलेस कैमरे की डिमांड ने DSLR को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि FUJIFILM के पास मिररलेस कैमरे की लंबी रेंज मौजूद हैं, जो कि भारतीय मिररलेस कैमरे की डिमांड को पूरा सकता है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...