Skip to main content

एंड्रॉयड टैबलेट यूज़र्स अब बिना मोबाइल नंबर बना सकते हैं Google Duo अकाउंट



Google Duo अब अपने यूज़र्स को बिना फोन नंबर किए साइन-इन करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसके अनुसार यह सुविधा केवल एंड्रॉयड वर्ज़न के टैबलेट पर ही उपलब्ध होगी। बाकि यूज़र्स को Google Duo अकाउंट बनाने के लिए अभी भी फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा गूगल ने Duo पर एक नया फीचर भी रोलआउट किया है, जिसमें यूज़र्स अपने ईमेल एड्रेस के द्वारा भी कनेक्ट कर सकते हैं, लेकिन जैसा हमने बताया अकाउंट बनाने के लिए आपको अपने फोन नंबर की जरूरत होगी। यह फीचर भारत में एक्टिव हो गया है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर उपलब्ध है।

Android Police रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड टैबलेट यूज़र्स जो Google Duo App डाउनलोड करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस पर साइन-अप करने के लिए उन्हें वेरिफिकेशन हेतु फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी, वह केवल अपने ईमेल एड्रेस की मदद से ही अकाउंट बना सकते हैं।

हालांकि, Google Duo ऐप पूरी तरह से आपके टैबलेट में काम करने के लिए आप से आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट, कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस की मांग जरूर करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल फोन यूज़र्स के लिए यह नियम नहीं है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को वेरिफिकेशन के लिए अपना मोबाइल नंबर देना ही होगा।

ईमेल एड्रेस के जरिए साइन-अप करने का विकल्प केवल टैबलेट यूज़र्स के लिए ही है, जो कि Google Duo का नया अपडेट है, जिसकी मदद से यूज़र्स ईमेल एड्रेस की सहायता से भी ऐप पर कनेक्ट कर सकते हैं। इस फीचर को Google Duo वर्ज़न 87 के लिए रोलआउट किया गया है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि Google Duo अपने नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें ग्रुप कॉलिंग फीचर में जल्द ही 32 लोगों तक की संख्या को जोड़ा जाएगा। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म पर केवल 12 लोग ही एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। इससे पहले मार्च में केवल 8 लोग ही एक ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते थे, हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम की मांग और वीडियो कॉलिंग के इस्तेमाल को बढ़ता देख कंपनी ने इसमें सदस्य की संख्या में बढ़ोतरी की थी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...