Skip to main content

Google ने रोल आउट किया नया अपडेट, Gmail का बदल जाएगा लुक



Google अपने ई-मेस सर्विस Gmail के लिए मोस्ट अवेटेड अपडेट लाने जा रहा है। इस नए अपडेट को जल्द ही रोल आउट किया जाएगा। Gmail में अब नया क्विक सेटिंग्स मैन्यू जुड़ने वाला है, जो यूजर्स को अपने ई-मेल के इनबॉक्स को कस्टमाइज करना और आसान बनाएगा। यूजर्स अपने ई-मेल इनबॉक्स के लेआउट, थीम और सेटिंग्स को अपने मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे। इस फीचर को जल्द ही G Suite के साथ-साथ पर्सनल अकाउंट यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। कंपनी इस अपडेट को फेज-वाइज रोल आउट करने की घोषणा की है। इस नए अपडेट के बारे में कंपनी ने G Suite ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।

इस नए कस्टमाइज्ड फीचर अपडेट में यूजर्स जब Gmail के सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करेंगे तो उनको नया डायलॉग बॉक्स मिलेगा, जिसमें अलग-अलग तरह के इंटरफेस, इनबॉक्स टाइप्स और डिस्प्ले ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स अपने हिसाब से इंटरफेस, इनबॉक्स टाइप और डिस्प्ले ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। इन बॉक्स पर क्लिक करके यूजर्स रीयल टाइम में इसका प्रिव्यू देख सकेंगे। प्रिव्यू देखने के बाद यूजर्स अपने Gmail के इन-बॉक्स को अपने मुताबिक सेट कर सकेंगे।

G Suite ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक कंपनी ने बताया कि हम इस ऑप्शन को आसानी से खोजने और रीयल टाइम में एक्चुअल इनबॉक्स को एक्सप्लोर करने के लिए लेकर आए हैं, ताकि आपको यह पता लग सके कि आपने कौन सी सेटिंग्स की है। हम आशा करते हैं कि इसकी मदद से Gmail को सेट-अप करने में यूजर्स को आसानी होगा और वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

हालांकि, नए ऑप्शन आने के बाद भी ट्रेडिशनल फुल सेटिंग्स मैन्यु यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए यूजर्स को "See all settings" ऑप्शन पर क्लिक या टैप करना होगा। इन नए इनबॉक्स सेटिंग्स में यूजर्स अब ये डिसाइड कर सकेंगे कि उनके इनबॉक्स में कितना टेक्स्ट और इन्फॉर्मेशन दिखाई देगा। यूजर्स अपनी मर्जी से अलग-अलग तरह के इनबॉक्स को चुन सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स अपने मुताबिक रीडिंग पेन को भी जोड़ सकेंगे। Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि ये नया अपडेट सिर्फ यूजर्स को Gmail इस्तेमाल करना आसान बनाएगा, इसमें कुछ भी नया फीचर नहीं जोड़ा जा रहा है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...