Skip to main content

Google ला रहा है नया फीचर, बोलकर कर सकेंगे पेमेंट



Google एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर google assistant में इनबिल्ड होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स बोलकर पेमेंट कर सकेंगे। Google का नया फीचर भारत के उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अपपढ़ हैं और उन्हें टाइपिंग में दिक्कत होती है। Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक Google के इस फीचर की टेस्टिंग पायलट प्रोजेक्ट बेसिस पर हो रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे रोलआउट कर सकती है।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

रिपोर्ट के मुताबिक Google का यह फीचर फोन की सेटिंग में मौजूद रहेगा। सेटिंग में जाकर Payment ऑप्शन पर क्लिक  करना होगा. इसके बाद आपको Confirm with Voice Assistant पर क्लिक करना होगा। इस सेटअप में बाद पेज बंद हो जाएगा और यूजर वाइस-इनेबल्ड पेमेंट ऑप्शन के लिए अनुकूल जो जाएगा। यह फीचर गूगल की होम स्मार्ट डिवाइस के लिए काफी उपयुक्त होगा, जो आपके लिविंग रुम में रहने वाली डिवाइस को स्मार्ट बना देगा। इसकी मदद से शॉपिंग और पेमेंट किया जा सकेगा। इससे  पहले  Amazon सपोर्ट पेमेंट ऑप्शन वाले Alexa के Smart Speaker से इस तरह की पेमेंट सर्विस का लुत्फ उठाया जा सकता था।  Amazon पर खरीदारी के लिए यूजर्स को अपना कार्ड ऐड करना होता था। इसके बाद यूजर्स वाइस-पेमेंट फीचर का फायदा उठा सकते थे। 

वाइस-पेमेंट को  लेकर यूजर्स की चिंताएं

वाइस पेमेंट सर्विस को लेकर यूजर्स के मन में कई तरह की शंकाएं हैं। लोगों को अंदेशा है कि अटैकर्स वाइस डुप्लीकेसी के जरिए उनके खाते से पैसों की चोरी कर सकते हैं। हालांकि टेक कंपनियों के मुताबिक उनकी तरफ से AI-Centric वाइस सपोर्ट सिस्टम ऑफर किया जा रहा है, जिसमें वॉइस की डुप्लीकेसी नहीं हो सकेगी। इसके अलावा Google की तरफ से  RCS एनेबल्ड मैसेजिंग ऐप के एक  नया फीचर बनाया जा रहा है। इससे यूजर्स को बेहतर कम्यूनिकेशन सर्विस मिलेगी। साथ ही end to end encryption सपोर्ट मिलेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...