Skip to main content

Jio, Airtel, Vodafone और BSNL के खिलाफ कोर्ट पहुंची Paytm, 100 करोड़ रुपए हर्जाने की रखी मांग



ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने टेलीकॉम कंपनियों jio, Airtel, Vodafone और BSNL के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में Paytm ने आरोप लगाया कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ऐसे हैंडसेट यूजर्स के फोन नंबर को ब्लॉक नहीं कर रही हैं, जो मोबाइल से ग्राहकों को कॉल,मैसेज या फिर मेल करके Paytm ग्राहकों से धोखाधड़ी करते हैं। Paytm ने दावा किया कि धोखाधड़ी करने वाले शिफिंग एक्टिविटी से लाखों Paytm ग्राहकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फ्रॉड को अंजाम देने के लिए कई मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनियां फ्रॉड करने वालों के नामों का खुलासा नहीं करती हैं और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती हैं। इसके चलते Paytm कंपनी को वित्तीय नुकसान हो रहा है। साथ ही उसकी साख कम हो रही है। ऐसे में Paytm ने इन टेलीकॉम प्रोवाइड कंपनियों से 100 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है।

बता दें कि फिशिंग एक साइबर अपराध है, जहां लोगों को ईमेल, फोन कॉल या किसी व्यक्ति के जरिए संपर्क किया जाता है और किसी संगठन या किसी वित्तीय संस्थान का प्रतिनिधि बनकर लोगों से उनकी बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी संवेदनशील जानकारी चुरा ली जाती है। Paytm ने अपनी याचिका में कहा कि बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, रिलायंस जियो, बीएसएनएल, एमटीएनएल और वोडाफोन टेलीकॉम कमर्शियल कम्यूनिकेशन कस्टमर प्रिफरेंस रेग्यूलेशन (TCCCRP) 2018 के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, जिसे टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अनचाही कमर्शियल संचर समस्या पर अंकुश लगाने के इरादे से नोटिफाई किया था। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियां फ्रॉड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। याचिका में टेलीकॉम कंपनियों की नाकामी और उचित कस्टमर वेरिफिकेशन की समस्या का खुलाश किया गया है।

Paytm ने कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करके फ्रॉड को अंजाम देने वालों के नंबर ब्लॉक करने, उनके वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने को लेकर टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि TRAI की ओर से TCCCPR के प्रोविजन को सख्ती से लागू किया जाए, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों से निपटने में मदद मिल सके। साथ ही मांग रखी कि कोर्ट सुनिश्चित करें कि जिन सिम की बिक्री हो रही है, उन्हें सही वेरिफेशन करके बेचा जा रहा है। इसके अलावा Paytm ने टेलीकॉम नेटवर्क का इस्तेमाल करके फ्रॉड करने वालों को पकड़ने के लिए एक इंटर-एजेंसी टॉस्क फोर्स बनाने की अपील की है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...