Skip to main content

Nokia स्मार्ट टीवी के 43 इंच वाले मॉडल की 4 जून को होगी लॉन्चिंग, जानिए कीमत और फीचर्स



Nokia के 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल की 4 जून 2020 को भारत में लॉन्चिंग होगी। HMD ग्लोबल कंपनी की ओर से स्मार्ट टीवी को लेकर खुलासा किया गया है। नोकिया के स्मार्ट टीवी की बिक्री एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री होगी। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया स्मार्ट टीवी को 31,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपए तक की कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है।वैसे बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में नोकिया स्मार्ट टीवी के 55 इंच वाले मॉडल को लॉन्च किया था।  

Nokia ने 43 इंच वाले वेरिएंट को कंपनी ने मार्च माह में लॉन्चिंग के लिए नोकिया वेबसाइट पर टीज किया गया था। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन की वजह से टीवी की लॉन्चिंग में देरी हो गई थी। फिलहाल अब कंपनी नई 43 इंच वाले नोकिया स्मार्ट टीवी को 4 जून को लॉन्च करने जा रही है। अगर नोकिया के स्मार्ट टीवी के अहम फीचर्स की बात करें, तो इसमें JBL ऑडियो और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है।

Nokia का 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी एंड्राइड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। अगर डिजाइन के लिहाज से बात करें, तो 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी दिखने में बिल्कुल 55 इंच वाले मॉडल की तरह होगा। यह टीवी स्लिम बेजेल और V शेप Stand aesthetic डिजाइन में आएगा। इस स्मार्ट टीवी में quad-core प्रोसेसर दिया गया है,  जिसे Mali-450 MP GPU दिया गया है। Nokia स्मार्ट टीवी में 2.25GB रैम और 16GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें 12W स्पीकर का Dolby ऑडियो और DTS TruSurround दिया गया है। नोकिया के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी में Netflix, YouTube, Disney+Hotstar और Prime Video ऐप सपोर्ट दिया गया है। इसमें Chromecast built0in दिया जा सकता है और इसमें Bluetooth v5.0 का सपोर्ट मिलेगा।




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...