Skip to main content

NPCI ने लॉन्च किया AI वर्चुअल असिस्टेंस PAi, FASTag, UPI से संबंधित शिकायतों का करेगा निवारण



राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित चैट बोट PAi को लॉन्च कर दिया है। इस चैट बोट को FASTag, RuPay, UPI, AePS जैसे रियल टाइम बिजनेस प्रोडक्ट के बारे में अवेयरनेस के लिए लॉन्च किया गया है। NPCI की ये पहल भारत में डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह AI वर्चुअल असिस्टेंस चैट बोट 24x7 लोगों को NPCI के सभी पेमेंट से संबंधित प्रोडक्ट्स के बारे में अवेयर करेगा। PAi की मदद से इन NPCI के प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले सभी तरह के पेमेंटिंग सर्विस के बारे में यूजर्स जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

NPCI का यह चैट बोट लोगों को फिलहाल दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिन्दी में जानकारी मुहैया कराएगी। PAi यूजर्स को वॉयस और चैट के जरिए पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। यूजर्स NPCI के वेबसाइट पर जाकर अपने क्वेरीज को PAi की मदद से जेनरेट कर सकते हैं और उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह चैट बोट FASTag, RuPay और UPI Chalega से संबंधित सभी क्वेरीज को वेरिफाइट ऑटोमैटेड रिस्पांस के जरिए आन्सर करेगा। यही नहीं, ये ग्लोबल RuPay कार्ड होल्डर्स के लिए भी एक्सेसिबल होगा।

NPCI के चीफ मार्केटिंग कुनाल कलावाटिया ने कहा, हमें खुशी है कि हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस PAi को यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इस तेजी से बढ़ रही दुनिया में लोगों की क्वेरीज का तुरंत समाधान जरूरत बन गई है। हम आशा करते हैं कि PAi यूजर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आएगा और नेचुरल और आसाना कन्वर्सेशन के माध्यम से हमारे प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा, ताकि डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिल सके। PAi को बेंगलुरू स्थित स्टार्ट-अप कंपनी CoRover Private Limited ने डेवलप किया है, जिसका ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या मशीन लर्निंग पर आधारित NLP चैट-बोट देश के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की सहायता करेगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...