Skip to main content

Paytm की नई सुविधा, बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट घर बैठे कर सकेंगे Vodafone-idea रिचार्ज



भारत के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने एक नई सुविधा शुरू की है। इससे फीचर फोन यूजर्स को फोन रिचार्ज करने में काफी साहूलियत होगी। ग्राहक अब केवल एक वैध UPI आईडी के साथ अपने Vodafone-idea नंबर को रिचार्ज  कर सकेंगे। देश भर में इस सेवा के विस्तार करने के लिए Paytm, Vodafone-idea और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ काम करेगी। इस कदम से उन लाखों उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी जो जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है और रिचार्ज कराने के लिए दुकानों पर जाने की आवश्यकता पड़ती है। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल-इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, साथ ही गैर-पेटीएम ऐप उपयोगकर्ता भी इस सेवा का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

पेटीएम ने कहा कि यह सेवा एनपीसीआई का नया भुगतान सेवा *99# पर आधारित है, जो अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) चैनल पर काम करती है। यह सेवा बेसिक फीचर फोन का उपयोग करके मोबाइल बैंकिंग लेन-देन की अनुमति देती है। इसके साथ ही, USID आधारित बैंकिंग का उपयोग करने के लिए मोबाइल इंटरनेट डेटा की आवश्यकता नहीं पड़ती है। पेटीएम आधी भारतीय आबादी को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में लाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने इस पहल में भाग लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाखों प्रवासी जो घर से दूर हैं और सीमित साधनों के साथ जी रहे हैं, वो अपने परिवार से संपर्क में बनें रहें।

अगर किसी यूजर्स की UIP आईडी bhim UPI के साथ रजिस्टर्ड है, तो उन्हें बस *99*1*3# डायल करना होगा। जिस यूजर्स का रजिस्ट्रेशन नहीं हैं, उन्हें *99# डायल करना होगा। इसके बाद उन्हें मोबाइल नंबर से जुड़े उन सभी बैंक खातों का विकल्प दिया जाएगा जहां से USID डायल किया गया है। अब यूजर्स को उस बैंक खाते का चयन करना होता है जिससे वह अपनी UPI आईडी रजिस्टर्ड करना चाहते हैं और फिर यूपीआई पिन सेट कर सकते है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...