Skip to main content

Samsung Galaxy A50 को फिर से एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर



Samsung Galaxy A50 यूज़र्स को भारत में एंड्रॉयड 10 के साथ मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच और वनयूआई 2 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Samsung ने असल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए यह एंड्रॉयड 10 अपडेट मार्च महीने में रोलआउट किया था, लेकिन यूज़र्स द्वारा सॉफ्टवेयर बग्स की शिकायत करने के बाद इसे रोक दिया गया था। नई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए दोबारा एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी करना शुरू कर दिया गया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ फोन का फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU4BTC8 है। इसके साथ ही एंड्रॉयड आधारित OneUI 2 भी मिला है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A50 को भारत में फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU4BTC8 मिलना शुरू हो गया है, इस अपडेट का साइज़ 1.7 जीबी है। यह अपडेट कुछ इम्प्रूवमेंट्स के साथ आई है, जिनकी आप लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के साथ उम्मीद कर सकते हैं। गैलेक्सी ए50 यूज़र्स को इस अपडेट के साथ डार्क मोड, स्मूथ एनिमेशन के साथ-साथ वनयूआई 2 जिसमें यूज़र इंटरफेस के साथ क्लियर ऐप आइकन और सिस्टम कलर इम्प्रूवमेंट्स शामिल है। इस अपडेट में मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच मिलता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ ऐप्स जैसे कैलकुलेटर, सैमसंग इंटरनेट, सैमसंग हेल्थ और सैमसंग नोट्स आदि को व्यक्तिगत रूप से अपडेट किया जाएगा।

आप मैनुअली अपने गैलेक्सी ए50 फोन में इस लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स के सिस्टम अपडेट में जाना होगा। अगर आपको वहां लेटेस्ट अपडेट दिखता है, तो आप वहां से इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर अपडेट नहीं दिखा, तो कुछ दिन का इंतज़ार कीजिए यह अपडेट आपके फोन तक भी पहुंच जाएगा।

ऑरिज़नल एंड्रॉयड 10 अपडेट गैलेक्सी ए50 यूज़र्स के लिए भारत में फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया था। जिन लोगों ने उस समय अपने फोन को अपडेट किया था, उन्हें भी 150 एमबी का अपडेट बग्स फिक्स के साथ मिलने की खबर है।

Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन फरवरी 2019 में एंड्रॉयड 9 पाई और वनयूआई के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉज 9610 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और नॉच डिज़ाइन के साथ सेल्फी कैमरा मिलता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...